Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अध्यक्ष बनने के लिए रामेश्वर शर्मा ने लगाया एड़ी-चोटी का बल,दिल्ली से लेकर भोपाल तक नेताओं से मुलाकात कर की खुद के लिए लॉविंग

Aug 2, 2024 Updated: Aug 2, 2024 2 min read
अध्यक्ष बनने के लिए रामेश्वर शर्मा ने लगाया एड़ी-चोटी का बल,दिल्ली से लेकर भोपाल तक नेताओं से मुलाकात कर की खुद के लिए लॉविंग
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष बदला जाना है क्योंकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल साल भर पहले ही खत्म हो चुका है| अभी तक केन्द्रीय नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि वीडी शर्मा का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा अथवा उनकी जगह पर कोई अन्य नेता अध्यक्ष पद की कमान संभालता नजर आएगा| लेकिन इस बीच पार्टी के अन्य नेता खुद को अध्यक्ष बनते देखना चाहते हैं| कई दावेदार लोगों के सामने नजर आ रहे हैं जिसमें अरविंद सिंह भदौरिया,डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी,डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य नेता हैं जिनके नाम दावेदारों की सूची में सबसे पहले आ रहे हैं| लेकिन इस बीच एक नया नाम सामने आया है वो है भोपाल हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का| रामेश्वर शर्मा ने दिल्ली में पीएम मोदी,अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के साथ ही खुद को अध्यक्ष बनाने की मंशा जाहिर की है| हांलाकि उनका अध्यक्ष की दावेदारी में होना कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि वो लगातार तीसरी बार के विधायक हैं और पार्टी में कट्टर हिंन्दुत्व चेहरे के रुप में पहचान रखते हैं| विपक्ष पर करारा प्रहार करने में काफी महिर माने जाते हैं और सबसे अहम बात यह है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं| बीजेपी में एक परंपरा है कि पार्टी जिसको अध्यक्ष जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपती है तो उसे पार्टी के अन्य सभी परिष्ठ नेताओं से संपर्क कर अपने लिए माहौल बनाना होता है| जिस प्रकार से रामेश्वर शर्मा ने दिल्ली से लौटने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से मुलाकात की उसके बाद उनकी दावेदारी पर मुहर लग गई है| क्योंकि बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो नरेन्द्र सिंह तोमर का फेवर जरुरी होगा|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT