Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मौत पर सवार करने से मंत्री विफरे कहा 'फोकट की बात मत करो' मीडिया को दबाने की हो रही कोशिश

Jan 1, 2026 2 min read
मौत पर सवार करने से मंत्री विफरे कहा 'फोकट की बात मत करो' मीडिया को दबाने की हो रही कोशिश
ADVERTISEMENT
Font Size:

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 10 लोगों की मौत के बाद सियासत गर्म है। मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बैठाते हुए कुछ कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया गया तो वो भड़क गए और कहा कि फोकट की बात मत करो। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने अपशब्द का भी प्रयोग किया। विजयवर्गीय ने मीडिया के सवाल पर गाली का इस्तेमाल किया था। वरिष्ठ मंत्री के विवादित बयान का बीडियो जब वायरल होने लगा तो उन्होंने देर रात अपने बयान पर खेल व्यक्त किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लेकिन यह पहला मौका अथवा पहले मंत्री नहीं हैं जिन्होंने बयान की सीमा लांघी है। खुद सीएम मोहन यादव भी सीएम बनने के बाद विवादित बयान देते रहे हैं। विजय शाह का बयान राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। प्रतिमा बागरी के बयान को अभी महीना भर भी नहीं बीता है। इनके अलावा भाजपा के अलग-अलग विधायक आए दिन विवादित बयान दे रहे हैं। यह स्थित उस वक्त है जब पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में पचमढ़ी में विवादित बयानों को लेकर ही शिविर आयोजित किया गया था लेकिन उस शिविर के बाद नेताओं की जुवान और बेलगाम होती चली गई। भाजपा सरकार में लोगों की अकाल मौत आम बात होती जा रही है। छिंदवाड़ा में जहरीला सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हुई थी उस दौरान भी बीजेपी नेताओं के विवादित बयान आए थे। जब भी मौतों के मामले सामने आते हैं तो उसका जवाब देने के बजाय सवाल पूछने पर भाजपा के नेता और मंत्री मीडिया पर ही नाराज होते हैं। जिन पर अंकुश लगाने में संगठन नाकाम होता रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मौत पर सवार करने से मंत्री विफरे कहा 'फोकट की बात मत करो' मीडिया को दबाने की हो रही कोशिश | मुखबिर MP