Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मप्र बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय,एक दो दिन में हो जाएगी घोषणा

Mar 5, 2025 2 min read
मप्र बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय,एक दो दिन में हो जाएगी घोषणा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इस बात को लेकर सस्पेंश बना हुआ है। लेकिन यह सस्पेंश अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल राष्ट्रीय नेतृत्व ने अगला प्रदेश अध्यक्ष तय कर लिया है। दो दिन के अंदर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो चुनाव की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। धर्मेन्द्र प्रधान के दिल्ली जाने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। बीजेपी की तरफ से लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनने वाला है। Mukhbir के पास नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम आ चुका है। अगला अध्यक्ष कौन होगा इस बात पर सस्पेंश बनाए रखने के लिए कहा गया है। यही कारण है कि उस नाम का अभी खुलासा नहीं किया जा रहा है। इस बार भाजपा एक ऐसा अध्यक्ष देने जा रही है जो पार्टी में चल रही गुटबाजी को रोकने में सक्षम हो। और संगठन के काम में दक्ष हो। माना यह भी जा रहा है कि अध्यक्ष का नाम तय होने के बाद भी पार्टी अभी अध्यक्ष की घोषणा में करीब दस दिन का वक्त ले सकती है। पहले वरिष्ठ नेताओं के बीच में आपसी सहमति बनाई जाएगी। सभी वरिष्ठ नेताओं को साधने का काम किया जाएगा उसके बाद ही अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। नए अध्यक्ष के लिए भाजपा में चुनौतियों का अंबार रहने वाला है यही कारण है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व सियासत के खिलाड़ी को अध्यक्ष के रुप में मैदान थामने की जिम्मेदारी सौंपी है जो पार्टी के नेताओं को एक करके चल सके। सीनियर और जूनियर का भेदभाव भी न रहे। इसी लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने एक कुशल संगठक को भाजपा की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी की है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
मप्र बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय,एक दो दिन में हो जाएगी घोषणा | मुखबिर MP