Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की मार्च के महीने में घोषणा की तैयारी,दिल्ली में पटवारी और सिंघार ने किया मंथन

Mar 4, 2025 2 min read
कांग्रेस ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की मार्च के महीने में घोषणा की तैयारी,दिल्ली में पटवारी और सिंघार ने किया मंथन
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश कांग्रेस अपने संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है| जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद करीब 11 महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हुआ था अब जिला और ब्लॉक स्तर पर कवायद तेज हो गई है| कांग्रेस नेतृत्व चाहता है कि जिला और ब्लॉक कमेटियों का गठन कर मिशन 2028 की तैयारियों को तेज किया जाए लिहाजा उसके लिए संगठन को अच्छे और मेहनती वर्करों की आवश्यकता है| इसी मंशा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक साथ दिल्ली पहुंच गए जहां उन्होने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी से मुलाकात कर 80 संगठनात्मक जिला और 800 संगठनात्मक ब्लॉक अध्यक्ष का चयन करने को लेकर लंबी बात की| दरअसल कांग्रेस मार्च के महीने में ही जिला और ब्लॉक अध्यक्षों का घोषणा करना चाहती है| और यही कारण है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अब तक 45 जिलों का दौरा भी कर चुके हैं| ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आयु सीमा निर्धारित करते हुए 45 साल और प्रदेश अध्यक्ष के लिए 60 साल की आयु सीमा निर्धारित की गई है| ठीक इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने मंडल और जिला अध्यक्षों के लिए क्राइटएरिया तय किया था| इस बात को लेकर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ भोपाल में भी दो दिवसीय बैठक हो चुकी है| पार्टी करीब-करीब सभी जगहों के नाम तय कर चुकी है केन्द्रीय नेतृत्व से सूची पर मुहर लगते ही उसकी घोषणा कर दी जाएगी|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस ब्लॉक और जिला अध्यक्षों की मार्च के महीने में घोषणा की तैयारी,दिल्ली में पटवारी और सिंघार ने किया मंथन | मुखबिर MP