Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लॉविंग का दौर जारी,अलग-अलग नेता पार्टी में कर रहे अपने नेता का समर्थन

Dec 13, 2024 2 min read
एमपी बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लॉविंग का दौर जारी,अलग-अलग नेता पार्टी में कर रहे अपने नेता का समर्थन
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अब लॉविंग का दौर शुरु हो गया है| पार्टी में जो भी नेता खुद को बड़ा नेता समझता है वो खुद को अध्यक्ष का दावेदार मान कर चल रहा है| बांकी अन्य नेता इस बात के चर्चे कर रहे हैं कि कौन सा नेता पार्टी का अध्यक्ष होगा| नेता एक दूसरे के घर जाकर खुद के लिए समर्थन मांग रहे हैं| उन्हे यह नहीं मालूम होता कि वो जिसके घर पर समर्थन मांगने जा रहे हैं वो खुद को ही दावेदार मान कर चल रहा है| इस वक्त भाजपा में स्थिति ये है कि एक साथ कई दावेदार नजर आने लगे हैं| विधायक से लेकर सांसद तक खुद को प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल मान कर चल रहे हैं| दूसरी तरफ कुछ नेता सीएम डॉ. मोहन यादव के दरवार में हाजिरी लगा कर उनसे भी समर्थन मांग रहे हैं| लेकिन माना यह भी जा रहा है कि इस बार भाजपा का जो अध्यक्ष बनेगा वो मालवा अंचल का हो सकता है| क्योंकि कुछ समय पहले एमपी दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम यादव ने मालवा अंचल के नेता को अध्यक्ष बनाने की पैरवी की थी|आम तौर पर भाजपा की परंपरा रही है कि सीएम जिसको अध्यक्ष बनाने पर सहमति देते हैं उसी को अध्यक्ष बनाया जाता रहा है जिससे दोनों सत्ता और संगठन के बीच किसी प्रकार की तकरार देखने को न मिले| यही कारण है कि एमपी बीजेपी के जितने भी नेता हैं और खुद को प्रदेश अध्यक्ष के रुप में दावेदार मान कर चल रहे हैं वो लगातार सीएम यादव के निवास पर पहुंच रहे हैं और उनसे अपने करीबी रिस्तों की दुहाई दे कर खुद के नाम को आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं| अब देखना दिलचस्प यही होगा कि भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश के कौन से अंचल और किस वर्ग का होता है जिसका इंतजार पार्टी के हर कार्यकर्ता को है|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
एमपी बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लॉविंग का दौर जारी,अलग-अलग नेता पार्टी में कर रहे अपने नेता का समर्थन | मुखबिर MP