एमपी कांग्रेस में टैलेंट का 'शिकार' करने की प्रक्रिया तेज टैलेंट हंट का आयोजन कर हो रही प्रतिभा की खोज

मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से टैलेंट हंट का आयोजन कर नई प्रतिभाओं की खोज की जा रही है। प्रदेश में टैलेंट की कमी तो नहीं है लेकिन कांग्रेस में टैलेंट का हंट भी तेजी से होता है। हंट का अर्थ शिकार करना होता है। जिस गति से कांग्रेस की तरफ से हर पांच साल में टैलेंट की खोज होती है ठीक उसी प्रकार से उन प्रतिभाओं का हंट (शिकार) भी किया जाता है। इस बात में कोई सक नहीं कि कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंशा साफ है कि प्रदेश में छिपी हुई प्रतिभाओं को मौका मिलना चाहिए और जो लोग कांग्रेस विचारधारा को पसंद करते हैं उन्हें मौका मिलना चाहिए लेकिन कांग्रेस की गुटबाजी के कारण सभी प्रतिभाओं का गला घोट दिया जाता है और अंत में वो प्रतिभाएं गुटबाजी की भेंट चढ़ कर कांग्रेस से पलायन कर भाजपा में शामिल हो जाती हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस मिशन 2028 को ध्यान में रख कर टैलेंट हंट का आयोजन कर रही है जिससे साफ स्वच्छ छवि वाले कार्यकर्ता पार्टी में आएं और पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें। कांग्रेस द्वारा आयोजित इस टैलेंट हंट कार्यक्रम में अधिकतर युवा इसलिए आते हैं कि शायद पार्टी द्वारा उन्हें कुछ वेतन भी दिया जाएगा लेकिन जब वो कड़े इंटरव्यू से गुजरते हैं और उन्हें पता चलता है कि यहां सिर्फ टैलेंट का इस्तेमाल किया जाता है उसके बाद सिर्फ हंट की प्रक्रिया शुरु हो जाती है। फिलहाल पार्टी में सभी विवादों को दरकिनार कर टैलेंट हंट को अंतिम रुप देने की प्रक्रिया तेज चल रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की टीम तैयार प्रशिक्षण महा अभियान समाप्त होते ही होगी घोषणा
एल्डरमैन के 1800 से अधिक पदों की सूची पर सरकार की मुहर आज-कल में जारी हो सकती है सूची
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024