डबरा में कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया भक्तों का स्वागत

मंगलवार का दिन डबरा सहित ग्वालियर-चंबल की संपूर्ण जनता के लिए मंगलकारी बन गया। दरअसल डबरा में नव निर्मित नवग्रह शक्तिपीठ में अगले दस दिनों तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है जिसमें देश भर से साधु संत भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां पर सबसे पहले शिवकथा के वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा होगी उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास भगवान राम की कथा कहेंगे। अंत में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा होगी। इस दिव्य और भव्य धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता तैनात किए गए हैं तो वहीं पुलिस और प्रशासन की तरफ से भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है जिससे दर्शन के लिए आने वाले किसी भी श्राद्धालु को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री और उनके परिवार द्वारा नवग्रह शक्तिपीठ के रूप में पूरे ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को एक ऐसी सौगात दी गई है जिसके माध्यम से डबरा एक धार्मिक नगरी के रुप में स्थापित होने जा रहा है। और इस धार्मिक अनुष्ठान में पुर्ण्यलाभ लेने के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो चुका है। कार्यक्रम शुरु होने से पहले जब कलश यात्रा निकली तो मानो जैसे सभी देवी देवता इंसान के रुप में चल रहे हों और उनका स्वागत करने के लिए आगे-आगे खुद पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा चल रहे थे। इस कलश यात्रा में बीस हजार से भी अधिक महिलाएं पहुंची और जब वो कलश लेकर निकली तो उन पर फूलों की ऐसी बारिश हो रही थी मानो जैसे स्वर्ग से पुष्प वर्षा हो रही हो।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'ब्राह्मण' होने के कारण हितानंद शर्मा को गवानी पड़ी कुर्सी पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
ऐक्शन मोड पर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर अगले तीन साल का बनाया मास्टर प्लान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024