ऐक्शन मोड पर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर अगले तीन साल का बनाया मास्टर प्लान

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बिदाई के बाद बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ऐक्शन मोड पर आ चुके हैं। अब तक शांत बैठी भाजपा को जगाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला शुरु कर दिया है। हर बैठक के बाद पार्टी में बड़े फैसले भी हो रहे हैं। दो दिन पहले हुई बैठक के बाद जिला प्रभारियों की घोषणा हुई थी और अब उन्हीं प्रभारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बैठक की है। बैठक के दौरान सभी जिला प्रभारियों को प्रदेश नेतृत्व की तरफ से टास्क भी दिया गया है। जिला प्रभारियों के माध्यम से ही अब सभी जिलों में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने की कवायद भी होगी। गौरतलब है कि साल 2027 से चुनाव का दौर शुरु हो जाएगा जो 2029 तक लगातार चलेगा। दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक पार्टी के नेतृत्वकर्ता भी बदल चुके हैं। लिहाजा अब अगले चुनाव को जीतने का दबाव वर्तमान टीम पर है। एमपी में जिस प्रकार से पिछले कुछ चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिलती रही है उसको बनाए रखने के लिए खंडेलवाल & टीम को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी। और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल एक सुलझे और गंभीर प्रवित्ति के नेता हैं। आगे संगठन को कैसे मजबूत करना है, एक टीम बन कर कैसे कामयाबी हासिल करनी है उन्हें ये आता है। और यही कारण है कि जिला प्रभारियों की बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष ने अपना इरादा पहली बार स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से क्या चाहिए। इस बैठक के बाद अब पार्टी में मंडल स्तर तक और कसावट लाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा अपने पुराने फार्मूले को ने वर्जन के साथ फिर लांच करेगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?डबरा में कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ दस दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया भक्तों का स्वागत
'मिस्टर इंडिया' बनी भोपाल जिले की भाजपा कार्यकारिणी घोषित तो हुई लेकिन दिखी नहीं
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024