इंतजार खत्म एक हफ्ते में मिलेगा बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष,दावेदारों में गजेन्द्र पटेल ने बढ़ाई सक्रियता

मध्य प्रदेश भाजपा का अगला वारिश कौन होगा इस बात को लेकर भाजपा की जनता के साथ प्रदेश की जनता को भी बेसब्री के साथ इंतजार है। जनवरी के महीने से शुरु हुए भाजपा में संगठनात्मक चुनाव को खत्म हुए अर्सा बीत चुका है लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का फैसला किसी न किसी कारण से टलता रहा है। पहले दिल्ली के चुनाव फंस गए उसके बाद पहलगांव में आतंकी हमले के कारण भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां थम गई थीं। अब एक बार फिर सबचीजें सामान्य होने की स्थिति में हैं लिहाजा अब भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन के चुनाव को अंतिम रुप देने की तैयारी में है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार भाजपा में चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। 30 जून को चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान भी भोपाल आने वाले हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो भाजपा को अगले हफ्ते नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में गजेन्द्र पटेल की सक्रियता भी खूब देखने को मिल रही है। पचमढ़ी के प्रशिक्षण शिविर से लेकर भोपाल तक लगातार वो नेताओं के घर में घूमते नजर आए हैं। भोपाल में आयोजित युवा संसद के दौरान भी गजेन्द्र पटेल अध्यक्ष वीडी शर्मा का हाथ पकड़ कर घूमते नजर आ रहे थे। उनके अलावा कुछ अन्य दावेदार भी हैं जो पर्दे के पीछे रह कर अपनी बिसात बिछाने में ब्यस्त हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी अध्यक्ष की बुझती लौ को ‘शिव कैलाश’ के मिलन ने दी नई रोशनी,कयासों का दौर फिर हुआ तेज
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ FIR हुई दर्ज,जातीय वैमनस्यता फैलाने का लगा आरोप
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024