अधिकारियों की लगेगी क्लाश,प्रमुख सचिव वीरा राणां अधिकारियों से हुई नाराज,15 से 29 जुलाई के बीच होगी अधिकारियों की रिव्यू मीटिंग

📷 Veera Rana
राज्य सरकार की ओर से बनाई जा रही योजनाओं को लेकर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी गंभीर नहीं हैं| अधिकारियों और कर्मचारियों की इस उदासीनता से नाराज प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणां अब अफसरों की क्लास लेने की योजना तैयार कर रही हैं| सीएस वीरा राणा ने 15 से 29 जुलाई तक अलग-अलग विभागों की रिव्यू मीटिंग बुलाई है| जिसमें सभी अफसरों को रिपोर्ट के साथ तबल होने के निर्देश दिए गए है। दरअसल, प्रदेश में मुख्य सचिव द्वारा सीएस मानिट में रखे जाने वाले प्रकरणों के निराकरण को लेकर विभाग और अधिकारी गंभीर नहीं हैं। सीएस मानिट में पांच साल से अधिक समय के केस पेंडिंग हैं, जिसका निराकरण नहीं हो पा रहा है। सबसे अधिक 518 मामले गृह विभाग के पेंडिंग हैं। नगरीय विकास और आवास विभाग के 274 केस लंबित है। मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी विभागों को पोर्टल पर इसकी रिपोर्ट अपडेट करने के साथ मानिट रिव्यू मीटिंग में अफसरों को भेजने के लिए नोटशीट लिखी। बार-बार पत्र लिखने के बावजूद भी अफसरशाही पर कोई असर नहीं पड़ा। जिसके बाद सीएस वीरा राणा ने सभी अफसरों को रिपोर्ट के साथ तलब किया है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के पास विभिन्न विभागों से संबंधित ऐसे मामले जिनके निराकरण को प्रायोरिटी दी जाती है और लोकहित से जुड़े होते हैं। ऐसे मामलों को सीएम या सीएस मानिट में शामिल किया जाता है। इसके लिए एक अलग सेल सीएम और सीएस मानिट की बनी हुई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों के साथ धोखा,संगठनों का नहीं सुना पक्ष और सौंप दी रिपोर्ट,नाराज हो रहे कर्मचारी संगठन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस की एक और बड़ी हार,छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा में कांग्रेस को मिली पराजय,जीत के दावे निकले खोंखले
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024