ऊर्जा विभाग में होंगी बम्पर शासकीय भर्तियां,सीएम यादव को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दिया संकल्प पत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संकल्प पत्र के तहत ऊर्जा विभाग करीब 4300 भर्ती करेगा। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर को भर्ती के लिए नोडल कंपनी नामित किया है। पश्चिम क्षेत्र कंपनी द्वारा सभी कंपनियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर 4300 शासकीय सेवाओं के पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि इन भर्तियों से सभी कंपनियों, विशेषकर वितरण कंपनियों में कार्मिकों की कमी काफी हद तक पूर्ण हो जाएगी। साथ ही उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी। पश्चिम क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा करीबन 1400-1400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा मध्य क्षेत्र कंपनी द्वारा करीब 900, ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 300, जनरेशन कंपनी द्वारा करीब 270 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस तरह विद्युत लाइनमैन, विद्युत जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर, लॉ आफिसर, सिक्युरिटी आफिसर, एचआर और आईटी मैनेजर, आफिस असिस्टेंट, प्लांट असिस्टेंट, लेब टेक्निशियन, केमिस्ट, वेलफेयर असिस्टेंट, सिविल इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर, कम्प्यूटर प्रोगामर,चार्टर्ड अकाउंटेंट, लिगल एग्जिक्यूटिव इत्यादि करीब 4 हजार 300 कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया की विभिन्न चरणों में तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों के डीए का आदेश जारी,कल हुई थी घोषणा,अब 50 फीसदी मिलेगा मंहगाई भत्ता,जनवारी से दिया गया मंहगाई भत्ता
आयुष डॉक्टर 62 नहीं 65 की उम्र में होंगे रिटायर,सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024