शासकीय कर्मचारियों के डीए का आदेश जारी,कल हुई थी घोषणा,अब 50 फीसदी मिलेगा मंहगाई भत्ता,जनवारी से दिया गया मंहगाई भत्ता

दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके मंहगाई भत्ते का ऐलान कर दिया| प्रदेश के करीब 11 लाख शासकीय कर्मचारियों को चार फिसदी मंहगाई भत्ता दिया गया है| अभी तक 46 फीसदी मंहगाई भत्ता दिया जा रहा था जो अब बढ़ कर 50 फीसदी हो गया है| सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से सीएम ने मंहगाई भत्ता देने का ऐलान किया था जिसका अब आदेश भी जारी हो गया है| जनवारी से मिली इस मंहगाई भत्ते का दस महीने का एरियार कर्मचारियों के भविष्य निधि में डाला जाएगा| साथ ही सीएम यादव ने कहा है कि राज्य सरकार शासकीय कर्मचारियों की चिंता कर रही है लेकिन शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों को भी राज्य की जनता के प्रति गंभीरता से काम करना होगा| अच्छा काम करने वालों को सरकार प्रत्साहित करेगी तो वहीं जो काम में लापरवाही करेगा उसे सजा के लिए तैयार रहना पड़ेगा| मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि वो लगातार समाधान आनलाइन की समीक्षा कर रहे हैं जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी वहां पर अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने में वो कहीं भी पीछे नहीं हटेंगे|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?लापरवाही करने पर अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्ती,11 अधिकारी हुए निलंबित,ऐक्शन में सीएम यादव
ऊर्जा विभाग में होंगी बम्पर शासकीय भर्तियां,सीएम यादव को पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने दिया संकल्प पत्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024