Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

शासकीय विभागों में अगले साल 60 हजार से अधिक पदों पर होंगी बंपर भर्तियां,नियमों को किया जाएगा संशोधित

Nov 2, 2025 2 min read
शासकीय विभागों में अगले साल 60 हजार से अधिक पदों पर होंगी बंपर भर्तियां,नियमों को किया जाएगा संशोधित
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र के शासकीय विभागों में अगले साल बंपर भर्तियां करने की तैयारी हो रही हैं। राज्य सरकार अब संशोधित नियमों के साथ भर्ती प्रक्रिया को अंजाम देने की तैयारी में है। मप्र लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल के नियमों में संशोधन की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की अंतिम दौर की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने नियमों में संशोधन का प्रारुप प्रस्तुत किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर में कैबिनेट से संशोधित नियमों को स्वीकृत कराकर साल 2026 से लागू कर दिया जाएगा। प्रदेश में अगले साल स्वास्थ्य,शिक्षा,गृह सहित अन्य विभागों की लगभग 60 हजार पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। इन्हे समय सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक है कि भर्ती की प्रक्रिया को तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाए। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए लिभागों के नियम भी बदलेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग माडल नियम तैयार करेगा और विभाग इन्हे अपने हिसाब से संशोधित कर लागू करेंगे। दरअसल राज्य सरकार चाहती है कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी शासकीय विभागों में नियुक्तियां हो जाएं जिससे चुनाव के दौरान जनता को भर्तियों की जानकारी देने के लिए सरकार के पास डाटा रहे और विपक्षियों को चुप किया जा सके।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT