अबकी बार पहले मंत्रियों का विकास फिर जनता पर होगा विचार,फिजूल खर्ची कर मंत्रियों के लिए खरीदी तीस नई गाड़ियां,पुरानी अधिकारियों को दी जाएंगी

प्रदेश की भाजपा सरकार इन दिनों मंत्रियों की सुख सुविधाओं को दुरुस्त करने में जुटी है| जहां एक ओर मंत्रियों के बंगले संवारने में राज्य सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है तो वहीं अब माननीयों के लिए राज्य सरकार ने नई चमचमाती कारें भी खरीदी हैं| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के मुताबिक पिछली बार साल 2022-23 में ही मंत्रियों के लिए तत्कालीन शिवराज सरकार ने नई कारें खरीदी थी और वो कारें महज दो साल में पुरानी हो चुकी हैं| मंत्रियों ने जब सीएम मोहन यादव पर गाड़ियों के लिए दबाव बनाया तो आनन-फानन में 30 नई इनोवा क्रिस्टा कार खरीदने का आर्डर जारी कर दिया गया| आर्डर मिलते ही तुरंत तीस गाड़ियां खरीद कर स्टेट गैरेज पहुंचा दी गई हैं| अब सभी गाड़ियों की साज सज्जा का काम चल रहा है और आरटीओ से पंजीयन होने के बाद जुलाई के महीने में सभी मंत्रियों को गाड़ियां सौंप दी जाएंगी| ऐसा पहली बार है जब इतनी जल्दी गाड़ियां बदली गई हैं| हरानी बात यह भी है कि जो वाहन वर्ष 2023 में खरीदे गए वह पहले विधानसभा चुनाव की आचार संहित और इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचारसंहिता के चलते चलगभग चार महीने तक उपयोग में भी नहीं थे| इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुरानी गाड़िया कितने किलोमीटर चली हैंगी और कितनी पुरानी होंगी इससे अंदाजा लगाया जा सकता है| बताया जा रहा है कि हर गाड़ी की साज सज्जा में दो से ढाई लाख रुपये का खर्च आएगा| सभी गाड़ियां करीब 20 लाख रुपये की कीमत से खरीदी गई हैं| वहीं अब पुराने वाहनों को अधिकारियों को देने की योजना तैयार की गई है| अधिकारियों से जब इस मामले में पूछा गया कि गाड़ियां किस हिसाब से खरीदी जा रही हैं तो गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए कोई नियम या शर्त नहीं है राज्य सरकार का आदेश मिलने पर गाड़ियों की खरीदी कर ली जाती है|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी लगाएगी ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक,छह जुलाई को चलेगा अभियान
छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024