प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ की होगी घोषणा,सीएम यादव कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत एवं अमृत योजना में प्रदेश में 685 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जायेगा। उज्जैन को थ्री स्टार रेटिंग प्राप्त करने पर उज्जैन के 2314 सफाई मित्रों को सिंगल क्लिक से 69 लाख 42 हजार रूपये अंतरित करेंगे। इस योजना में प्रत्येक सफाई मित्र को 3 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 19 नगरीय निकायों में सीवरेज और जल प्रदाय परियोजना का भूमि-पूजन करेंगे। इनमें विदिशा की 19.90 करोड़ रूपये की सीवरेज परियोजना, शाजापुर की 15.75 करोड़ रूपये की, शाहपुर की 12.40 करोड़ रूपये की, शाहगढ़ की 13.05 करोड़ रूपये की, रौन की 11.91 करोड़ रूपये की, पीथमपुर की 24.58 करोड़ रूपये की, महू कैंट की 40.30 करोड़ रूपये की, डोला की 10.67 करोड़ रूपये की, दमोह की 12.52 करोड़ रूपये की, बरगवां (अमलाई) की 22.55 करोड़ रूपये की और बंडा की 10.16 करोड़ रूपये, बिस्टान की 31.71 करोड़ रूपये की, सतवास की 3.09 करोड़ रूपये की, नामली की 3.10 करोड़ रूपये की, सुवासरा की 3.15 करोड़ रूपये की, बड़ौद की 3.20 करोड़ रूपये की, रतनगढ़ की 3.22 करोड़ रूपये की, पिपलोदा की 3.92 करोड़ रूपये की और कन्नौद की 3.97 करोड़ रूपये की जलप्रदाय योजना का वर्चुअली भूमि-पूजन करेंगे। इस मौके पर गौवंश के उत्थान के लिये किये जा रहे कार्यों और स्वच्छता ही सेवा अभियान -2024 पर केन्द्रित फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जायेगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?मप्र में 'बोनस दूध' योजना प्रांरभ करेगी सरकार,देश की पहली आधुनिक और आत्म-निर्भर गौ-शाला ग्वालियर में बनकर तैयार
उमंग में ‘कांग्रेस विधायक’ पटवारी से रायशुमारी किए बगैर पहुंचे सीएम हाउस रखी कई मांग,पटवारी लेते रहे प्रेसवार्ता
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024