Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

बीजेपी के ‘वास्तु’ का दोष’ हटाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर की बदली गई रुप-रेखा,बाथरुम की जगह बना गुप्त मंत्रणा कक्ष

Jul 14, 2025 2 min read
बीजेपी के ‘वास्तु’ का दोष’ हटाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर की बदली गई रुप-रेखा,बाथरुम की जगह बना गुप्त मंत्रणा कक्ष
ADVERTISEMENT
Font Size:

राजनीति में वास्तु दोष की क्या अहमियत है उसकी बानगी भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के चेंबर में देखने को मिली। भाजपा में नए अध्यक्ष का निर्वाचन होते ही सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर में बदलाव किया गया। जिस प्रकार से पुराने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का चेंबर हुआ करता था उसमें कुछ बदलाव कर नए शिरे से चेंबर को सुसज्जित किया गया है। दरअसल पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा का चेंबर आम लोगों के लिए हमेशा खुला रहता था। खास कर मीडिया के लोगों के लिए उनका दरवाजा कभी बंद नहीं हुआ। लेकिन नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल कुछ अलग हैं और उनकी सोच भी अलग है। पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निजी मंत्रणा के लिए एक छोटा कक्ष बनवा रखा था जिसमें वो प्रतीक्षा हॉल से होते हुए जाया करते थे। ठीक उसी तरह के कक्ष अब भी है लेकिन उसमें बदलाव कर दिया गया है। अब वर्तमान अध्यक्ष प्रतीक्षा कक्ष से गुप मंत्रणा कक्ष में नहीं जाएंगे बल्कि चेंबर से वो सीधे गुप्त मंत्रणा कक्ष में प्रवेश कर लेंगे। जहां पर पहले बाथरुम हुआ करता था अब वहीं पर एक गुप्त मंत्रणा कक्ष का निर्माण किया गया है जिसका दरवाजा नए प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर के बगल से ही खुलता है। तस्वीर में आप देख सकते हैं एक साथ दो दरवाजे जो अपने आप यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि जहां पर पहले भगवान की तस्वीर हुआ करती थी वहां से भगवान की तस्वीर को हटा कर अब गुप्त मंत्रणा कक्ष का दरवाजा हो चुका है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार यह सब बदलाव वस्तु के हिसाब से किया गया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
बीजेपी के ‘वास्तु’ का दोष’ हटाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर की बदली गई रुप-रेखा,बाथरुम की जगह बना गुप्त मंत्रणा कक्ष | मुखबिर MP