बीजेपी के कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव बनाए रखने के लिए हो रहा प्रशिक्षण निगम-मंडल और प्रकोष्ठ की जल्द होगी घोषणा

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन की ओर से कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रशिक्षण प्रभारी के.सी पटेल ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा के जिला अध्यक्ष और संभाग प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ताओं के मन में कार्यकर्ता भाव बनाए रखने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं जो निरंतर चलने वाली एक प्रक्रिया है। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी हर कार्यकर्ताओं को कुछ न कुछ काम देने की कोशिश कर रही है। पार्टी ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पद देने का भी प्रयास कर रही है चाहे निगम-मंडल हों अथवा मोर्चों और प्रकोष्ठों के माध्यम से पद देने की बात हो सभी को पद देने का प्रयास किया जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि सभी प्रकार की नियुक्तियों पर काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। जल्द ही सभी मोर्चा,प्रकोष्ठ और निगम-मंडलों के नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस विधायकों का सदन के बाहर हंगामा और अंदर बोलती बंद आखिर पक्ष विपक्ष का ये रिस्ता क्या कहलाता है
सियासी पिच से 'क्लीनबोल्ड' हो चुके कमलनाथ ने डिनर की टेबल पर कांग्रेस विधायकों को दिया गुरु मंत्र
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024