मिशन एमपी क्लीन स्वीप में आदिवासियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका,55% आदिवासियों ने भाजपा को दिया वोट

📷 MODI VS RAHUL GANDHI
प्रदेश के आदिवासियों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी तरफ से हर तरह के प्रयास किए और उसमें भाजपा को कामयाबी भी मिली। लोकसभा चुनाव में आदिवासी बहुल प्रमुख राज्यों में गुजरात के बाद मध्यप्रदेश में इन सीटों पर सर्वाधिक 55 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं। हांलाकि यह प्रदेश में भाजपा को मिले 59.27 प्रतिशत मत से 4.27 प्रतिशत कम है। गुजरात में भाजपा को 61.86 प्रतिशत मत मिले हैं। जबकि चार एसटी सुरक्षित सीटों पर 59.4 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं। इसी तरह झारखंड में 49.34 और राजस्थान में 40.81 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। एमपी की बात करें तो भाजपा को सर्वाधिक 61.73% मत शहडोल में और सबसे कम 48.93 प्रतिशत मंडला में है। पीएम मोदी ने आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित धार,खरगोन और बैतूल लोकसभा क्षेत्र में तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहडोल,मंडला,रतलाम और खरगोन में जनसभाएं कीं। राहुल गांधी ने प्रदेश में आदिवासियों को साधने के लिए यह भी कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो संविधान की पांचवी सूची लागू करेंगे। इसमें आदिवासियों को कई बड़े प्रशासनिक अधिकार मिल जाते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में आदिवासी वर्ग के लिए सुरक्षित 47 सीटों में भाजपा को 15 सीटें ही मिली थी। पिछले वर्ष विधानसभा चुनावों में किए प्रयासों से भाजपा को सफलता मिली। इसमें 47 सीटों में भाजपा 24 कांग्रेस 22 और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?प्रत्येक नगरीय निकाय में बनेंगे नगर वन,दो करोड़ रुपये दी जाएगी राशि
ईवीएम जिंदा है या मर गया पीएम मोदी ने कसा तंज,दस साल तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बांकी है
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

भाभी बदनाम हुई 'चेतन' तेरे कारण सीएम का सपना चकनाचूर हुआ तेरे कारण
31/8/2026
किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा जोरदार 'अभिनंदन' करें
31/8/2026
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति चलती रही सीएम और सिंधिया आपस में ही बात करते रहे
30/8/2026