Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
देश-विदेश

ईवीएम जिंदा है या मर गया पीएम मोदी ने कसा तंज,दस साल तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बांकी है

Jun 7, 2024 4 min read
ईवीएम जिंदा है या मर गया पीएम मोदी ने कसा तंज,दस साल तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बांकी है

📷 PM modi

ADVERTISEMENT
Font Size:

एनडीए घटक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार मिलेगी और इस बार कड़े फैसले लिए जाएंगे। यह बात पीएम मोदी ने एनडीए का नेता चुने जाने के बाद कही। मोदी ने भगवान जगन्नाथ को गरीबों का भगवान बताया है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में ओडीशा विकास के नए आयाम रचेगा। संबोधन के दौरान मोदी ने कहा कि ईवीएम जिंदा है या मर गया। लगा था कि इस बार तो लोग ईवीएम की अर्थी निकालेंगे। लेकिन सभी के मुगालते दूर हो गए। अब ऐसा लगता है कि पांच साल तक तो ईवीएम का नाम सुनाई नहीं पड़ेगा। लोग रुकावट डालने के लिए सुप्रीमकोर्ट तक गए। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष कितनी नकारात्मकता लेकर चुनाव में आया या। मोदी ने ये भी कहा कि इंडी गठबंधन वाले पिछली शताब्दी के लोग हैं इनको नई टेक्नोलाजी से कोई लेना देना नहीं है। विश्व में भारत के लोकतंत्र को कमजोर बताने का काम किया जाता है। भारत के नागरिकों के दिमांग में चुनाव के प्रति अविश्वास भरने का प्रयास किया गया। लगातार देश को गुमराह करने का और बांटने का प्रयास किया गया। देश को जोड़ने की बात होनी चाहिए। 2024 के जो नतीजे आए हैं वो वास्तव में एनडीए की महाविजय है। लेकिन दो दिन तक तो ये चला कि जैसे हम चुनाव हार गए हैं। गठबंधन के हिसाब से देखें तो यह सबसे मजबूत सरकार है। देश की जनता जानती है कि न हम हारे थे न हारे हैं। चार तारीख के बाद हमारा जो ब्योहार रहा है वो यह बताता है कि जीत को हम पचाना जानते हैं लेकिन पराजित को भी हम उपकृत नहीं करते हैं। पहले भी एनडीए थी आज भी एनडीए है और कल भी एनडीए है। दस साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई। मोदी ने कहा कि इंडी वालों को अंदाज नहीं है कि वो तेज गति से गर्त में जाने वाले हैं। इंडी अलायंस वाले देश के समर्थ और समझ को जानना नहीं चाहते हैं। इंडी गठबंधन वालों का चार तारीख के बाद जो ब्योहार रहा है वो असमान्य रहा है और ऐसा लगता है कि इनके अच्छे ब्योहार का और इंतजार करना पड़ेगा। लोकतंत्र हमे सबका सम्मान करना सिखाती है जो लोग विपक्ष में जीत कर आए हैं उनका भी सम्मान करता हूं। उम्मीद है सदन में जो भी साथी आएंगे वो राष्ट्र हित की भावना के साथ आएंगे और समृद्ध करने में अपना भी योगदान देंगे। मोदी ने कहा कि देश को सिर्फ एनडीए पर भरोसा है तो यह स्वभाविक है कि उनकी अपेक्षाएं भी एनडीए से बढ़ेंगी। दस साल में जो काम किया वो तो ट्रेलर था। विकास करने में अब रत्ती भर भी देरी नहीं होगी। मोदी ने कहा कि एनडीए ने स्थिर सरकार देश को दी है। कांग्रेस ने संगठन का नाम बदल दिया है लेकिन उनकी पहचान घोटालों की है। एनडीए विकसित भारत के संकल्प और सोच के साथ जनता के बीच गया था जबकि दूसरे लोग हैं वो सिर्फ भ्रम फैलाने के लिए चुनाव में गए थे। इंडी गठबंधन वाले सिर्फ सत्ता सुख के लिए सरकार बनाना चाहते हैं। कांग्रेस के दफ्तरों में अब एक लाख मांगने के लिए लोग पहुंच रहे हैं और उन्हे धक्का मार कर भगाया जा रहा है। ऐसी हरकतों को देश न भूलता है न कभी माफ करता है। दस साल में एनडीए की सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ईवीएम जिंदा है या मर गया पीएम मोदी ने कसा तंज,दस साल तो ट्रेलर था पिक्चर अभी बांकी है | मुखबिर MP