अमेरिका से शुरु हुई लड़ाई दिल्ली पहुंची और अब 24 को भोपाल में होगी 'महाभारत' निशाने पर होंगे मोदी

कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सड़क पर उतरने जा रही है और इस बार लड़ाई का केन्द्रबिंदु किसान होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते को कांग्रेस किसानों के विरुद्ध बता रही है। उस व्यापार समझौते के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी राज्यवार किसान सम्मेलन करने जा रही है। इसकी शुरुआत 24 फरवरी को भोपाल से होगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे। दिल्ली में हुई पार्टी की बैठक में सम्मेलन की रणनीति पर चर्चा की गई। इस बैठक में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, पहला किसान सम्मेलन भोपाल में आयोजित करने के उनके प्रस्ताव को इसलिए कांग्रेस हाई कमान ने स्वीकार किया है, क्योंकि मध्य प्रदेश में अभी बजट सत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच हुए व्यापार समझौते का असर मध्य प्रदेश के किसानों पर भी पड़ेगा और उनकी आमदनी प्रभावित होगी। इस व्यापार समझौते से खासकर सोयाबीन, मक्का, कपास, फल उत्पादक किसान ज्यादा प्रभावित होंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भोपाल आने की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं के तेवर तीखे हो गए हैं। भाजपा की तरफ से एक-एक करके नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधना शुरु कर दिया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस कार्यालय के बाहर 'लाठियों' से मेहमानों का स्वागत करते नजर आए कांग्रेसी
सनातन के ध्वजवाहक बने डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के हर अंचल के नेताओं को एक मंच में किया एकत्रित
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
31/7/2024
शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
30/7/2024