कांग्रेस कार्यालय के बाहर 'लाठियों' से मेहमानों का स्वागत करते नजर आए कांग्रेसी

भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवता के समान माना गया है वो चाहे दुष्मन ही क्यों न हो। और बात जब सियासी विरोध प्रदर्शन की हो तो मामला कुछ अलग ही होता है। लेकिन कांग्रेस अब भारतीय संस्कृति का खुलेआम मखौल उड़ानें लगी है। दरअसल दिल्ली के भारत मंडपम में हुई एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में प्रदेश भर में प्रदर्शन किया गया। जिसके तहत भोपाल में भी बड़े प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। वहीं प्रदर्शन को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यालय के चारों तरफ पुलिस बल तैनात था लेकिन कांग्रेस कार्यालय में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला जहां पर कार्यालय के घेराव की खबर सुन कर कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में लट्ठ लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का इंतजार करते नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देख कर ऐसा लग रहा था कि जैसे वो जंग की तैयारी कर रहे हैं। इस विरोध के दौरान कांग्रेस ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस की नजर में अतिथि देवो भव की कोई इज्जत नहीं है। लगातार हार के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इतने हताश हो गए हैं कि मीडिया में पब्लिसिटी पाने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'ब्राह्मणों' के अपमान पर मौन कांग्रेस आदिवासियों के अपमान पर भाजपा को दिखाएगी 'औकात'
अमेरिका से शुरु हुई लड़ाई दिल्ली पहुंची और अब 24 को भोपाल में होगी 'महाभारत' निशाने पर होंगे मोदी
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024