Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

ट्विटर किंग नरेन्द्र सलूजा ने X पर ली कांग्रेस की चुटकी,कहा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ पर्दे के पीछे से रची जा रही बड़ी साजिश

May 19, 2024 2 min read
ट्विटर किंग नरेन्द्र सलूजा ने X पर ली कांग्रेस की चुटकी,कहा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ पर्दे के पीछे से रची जा रही बड़ी साजिश

📷 Narendra Saluja

ADVERTISEMENT
Font Size:

भाजपा प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने X पर कांग्रेस की होने वाली बैठक को लेकर जमकर जुटकी ली है| सलूजा ने लिखा है कि कांग्रेस की होने वाली बैठक में मची भगदड़,चुनाव के दौरान की परेशानियों को लेकर कांग्रेस की इस बैठक में चर्चा की जाएगी| साथ में ट्विटर किंग ने यह भी लिखा है कि इस बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की कार्यशैली के खिलाफ नेताओं ने जमकर मुखर होने की तैयारी की है| चुनाव के दौरान पीसीसी चीफ के असहयोग की भी शिकायत कई प्रत्याशियों ने कर रखी है| भाजपा प्रवक्ता ने कमलनाथ पर चुटकी लेते हुए लिखा है कि कमलनाथ और नकुलनाथ ने इस बैठक में आने से इंकार कर दिया है| दिग्विजय सिंह भी आना नहीं चाहते हैं उन्हे बैठक में आने के लिए मनाने का प्रयास भी जारी है| नरेन्द्र सलूजा ने अपने ट्वीट में कहा है कि चलते चुनाव में तीन विधायक पार्टी छोड़ने को भी कुछ नेता इस बैठक में मुद्दा बनाने की तैयारी में हैं| भाजपा प्रवक्ता ने लिखा है कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के गृह नगर इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी के पार्टी छोड़ने और उसके बाद हुई पार्टी की किरकिरी का दोष जीतू पटवारी के सिर मढ़ने की तैयारी भी कुछ नेताओं ने कर रखी है| बीजेपी प्रवक्ता के चुटकी लेने का सिलसिला यहीं नहीं रुका उन्होने लिखा कि उमंग सिंघार गुट और जीतू पटवारी गुट भी एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहा है| नरेन्द्र सलूजा के अनुसार जीतू पटवारी को चुनाव के परिणाम के बाद निपटाने की तैयारी इस बैठक के माध्यम से पर्दे के पीछे से कुछ बड़े नेताओं द्वारा रची जा रही है| नरेन्द्र सलूजा ने आखिर में लिखा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी से कुछ नेता अकेले में भी बैठक करेंगे जिसमें वो सारी रिपोर्ट बना कर केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे|  

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ट्विटर किंग नरेन्द्र सलूजा ने X पर ली कांग्रेस की चुटकी,कहा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ पर्दे के पीछे से रची जा रही बड़ी साजिश | मुखबिर MP