फलोदी सट्टा बाजार में बीजेपी 300 के पार, कांग्रेस को 60 से 70 सीटें मिलने की उम्मीद

अभी मतदान का दौर जारी है लेकिन देश में अगली सरकार किसकी होगी फलोदी सट्टा बजार में अभी से भाव लगने शुरु हो चुके हैं। फलोदी सट्टा बजार के मुताबिक भाजपा को 300 सीटें मिल रही हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा ने राम मंदिर निर्माण की बदौलत 400 पार का दावा किया था, वहीं फलोदी सट्टा बाजार भाजपा की 320 सीटें जीतने पर दांव लग रहा था। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भाजपा की अब कम होते-होते अब 300 तक बताई जा रही है। चुनाव में हार-जीत के आकलन के प्रत्याशी का चेहरा, समर्थकों की चुनावी सभा में भीड़ व जातीय सहयोग के साथ पार्टी के ओहदे को ध्यान में रखते हुए भाव तय किए जाते हैं। इस बार भी फलोदी सट्टा बाजार ने इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आकलन किया है।
कांग्रेस को 60 से 63 सीट
फलोदी सट्टा बाजार भाजपा को 300 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस को 60 से 63 सीटों का आकलन है। शेष सीटें अन्य दलों में बंट रही है। यदि फलोदी सट्टा बाजार का यह आकलन सही होता है तो एक बार फिर यहां के आंकलन पर सटीकता की मोहर लग सकती है।
लगातार बदलते रहते हैं भाव
सट्टा बाजार में सीटों को लेकर होने वाले सौदों का अपना गणित है। राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों की जीत के भाव अलग-अलग कारणों के चलते बदलते रहते हैं। अभी के भाव चार चरण पूरे होने के बाद के हैं। तीन चरण और होने के बाद चुनावी आकलन में सीटों की संख्या घट-बढ़ सकती है। फोलादी सट्टा बाजार ने विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के पक्ष में भविष्यवाणी की थी जो सही निकला।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा के ‘मिशन 29’ क्लीन स्वीप पर विंध्य में फिर सकता है पानी,सतना में गणेंश के आगे ‘नारायण’ की चुनौती भारी
ट्विटर किंग नरेन्द्र सलूजा ने X पर ली कांग्रेस की चुटकी,कहा पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ पर्दे के पीछे से रची जा रही बड़ी साजिश
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

कांग्रेस आरोप और प्रत्यारोप की पार्टी है,कांग्रेस को शशि थरुर से सीख लेनी चाहिए:वीडी शर्मा ने दिखाया आइना
30/5/2025
पीएम मोदी की सुरक्षा में जंबूरी मैदान "रेड ज़ोन" और "नो-फ्लाई ज़ोन" घोषित
28/5/2025
मोहन सरकार ने खेल को बढ़ावा देने के लिए बजट किया दोगुना,प्रतिभाओं को उभारने का होगा काम
12/5/2025