वीडी शर्मा की पदाधिकारियों को दो टूक,'केवल मोबाइल पर मत रहिए जनता के बीच जाइए और सरकार के योजनाओं की जानकारी दीजिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को 11 साल पूरे होने जा रहे हैं। मोदी के सफलतम 11 साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश भर में संकल्प से सिद्धि अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान को धरातल में उतारने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अभियान के लिए बनाए गए सभी जिलों के संयोगक और सह संयोजकों सहित जिला अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों को बुलाया गया था। बैठक का नेतृत्व सीएम यादव,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कर रहे थे। सभी नेताओं ने ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने गुरु मंत्र दिए लेकिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस दौरान कई तरह के टिप्स देते हुए पदाधिकारियों को दो टूक शब्दों में भी कई बातें कही। बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक ओर स्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की बात को याद दिलाया तो वहीं दूसरी ओर उन्होने कहा कि किस प्रकार से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा कर संविधान की हत्या की थी। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने दो टूक शब्दों में जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि केवल मोबाइल पर मत रहिए। मतलब उनका साफ था कि संगठन कोई भी बैठक करता है और रणनीति तैयार करता है तो उसको धरातल में उतारिए न सिर्फ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसार करके उस योजना को चलाइए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं और कांग्रेस की कमियों को जनता के बीच लेकर खुद जाइए तभी अभियान सफल होगा। बैठक के दौरान आपरेशन सिंदूर को लेकर भी चर्चा हुई और यह भी कहा गया कि लोगों के बीच आपरेशन सिंदूर को लेकर अच्छा मैसेज जाना चाहिए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?आधे इधर जाओ आधे उधर जाओ बांकी मेरे पीछे आओ,कांग्रेस पर फिट बैठती है कहावत
रेस के घेड़े और बारात के घोड़े' को अलग करेंगे राहुल गांधी,बीजेपी अध्यक्ष ने उन 'घोड़ों को बताया लंगड़ा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024