Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

विष्णु और आशीष 'नवीन' भाजपा में एमपी का लहराएंगे परचम काम के बल पर हासिल किया स्थान

Aug 17, 2026 2 min read
विष्णु और आशीष 'नवीन' भाजपा में एमपी का लहराएंगे परचम काम के बल पर हासिल किया स्थान
ADVERTISEMENT
Font Size:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस कार्यकारिणी में एमपी से सात चेहरों को स्थान मिला है। लेकिन इस कार्यकारिणी में दो ऐसे चेहरे हैं जिन्होंने अपने काम और पार्टी के प्रति समर्पण के बल पर राष्ट्रीय टीम में स्थान हासिल किया है। पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा जो मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे और पार्टी को ऐसी ऊंचाई पर लेकर गए जहां अब पहुंचना पार्टी के लिए मुश्किल है। वीडी शर्मा के अध्यक्ष रहते भाजपा ने उप चुनाव,नगरीय निकाय,2023 में विधानसभा और 24 में लोकसभा चुनाव जीत कर जीत की इबारत लिखी। पूर्व अध्यक्ष को जिस प्रकार से राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है वो उससे भी ज्यादा महत्व के हकदार थे लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके काम को उतना महत्व नहीं दिया जितने की उम्मीद थी। दूसरे चेहरे आशीष अग्रवाल हैं जिन्होंने एमपी बीजेपी में मीडिया प्रभारी की कमान मिलने के बाद एक ऐसी लकीर तैयार की है जिसको छोटा करना किसी अन्य मीडिया प्रभारी के लिए संभव नहीं असंभव होगा। आशीष अग्रवाल की उम्र कम है लेकिन उनका अनुभव और मीडिया को मैनेज करने की कला अन्य नेताओं से अलग बनाती है। आशीष अग्रवाल ने संगठन और मीडिया के बीच सेतु बनाने का काम किया। चुनाव के दौरान उनका मजबूत प्रबंधन दिल्ली तक चर्चा का विषय रहा। दिल्ली से जितने भी नेता भोपाल आए सभी ने आशीष अग्रवाल के प्रबंधन की तारीफ की। बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने कम समय में मीडिया के बीच ऐसी पकड़ स्थापित की जिसका फायदा समय-समय पर भाजपा को होता रहा। इनके अलावा पांच अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है जिन्हें सिर्फ जाति का फायदा मिला है। बांकी वीडी शर्मा और आशीष अग्रवाल ने अपनी काबिलियत के बल पर केन्द्रीय टीम में स्थान हासिल किया है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT