Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

किस्मत जब पटकती है तो सीधे 'अर्श से फर्श' पर लाती है जिसकी गवाही खुद ये तस्वीर दे रही

Jun 28, 2026 3 min read
किस्मत जब पटकती है तो सीधे 'अर्श से फर्श' पर लाती है जिसकी गवाही खुद ये तस्वीर दे रही
ADVERTISEMENT
Font Size:

आम तौर पर भाजपा में परंपरा है कि पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं अथवा पदाधिकारियों के निवास पर जाकर भोजन करते हैं। उसकी बानगी भी बैतूल में देखने को मिली जहां पर सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जमीन पर बैठ कर पूरी सादगी के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। सीएम जब जमीन पर बैठ कर खाना खा रहे थे तो उनकी तस्वीर खींच कर वायरल भी की गई जिसके अलग-अलग तरह के मायने भी निकाले जा रहे हैं। जमीन पर बैठ कर भोजन करते सीएम की  यह तस्वीर सिर्फ भाजपा की परंपराओं को याद नहीं करवा रही है। इसके पीछे की तस्वीर को भी बयां कर रही है जिसके पीछे एक बड़ी रणनीति छुपी है। दरअसल सीएम मोहन यादव और उनके परिवार पर कथित जमीन खरीदी का आरोप लगा है जिसके बाद सीएम मोहन यादव अपने बचाव में खुद तो नहीं आए लेकिन अपने बचाव में पूरी टीम को उतार दिया। और खुद बैतूल के एक हिल स्टेशन पर मेडिटेशन का सहारा लेने के लिए चले गए। हांलांकि सीएम ने इस दो दिवसीय दौरे को सिर्फ मेडिटेशन तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि उन्होने कार्यकर्ताओं से जुड़ने और संवाद के रुप में भी दौरे को जोड़ा। लेकिन रविवार को सीएम की जो तस्वीर आई वो कुछ अलग ही भाव पैदा कर रही है। जमीन से जुड़े 'भूमिविद' सीएम आज पूरी सादगी के साथ जमीन में बैठ कर भोजन कर रहे हैं। बगल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी बैठे हैं। जो पद की गरिमा से बिल्कुल अलग हमेशा एक ही रंग में रंगे सादगी भरा जीवन जीने वाले भी बैठे हैं। तस्वीर यह बता रही हैं कि जो नेता जितनी तेजी से अर्श की ओर बढ़ा था वहीं नेता उतनी ही तेजी से आज फर्श पर बैठ कर भोजन कर रहा है। सीएम पर जमीन खरीदी के आरोप लगे उसके बाद उनके व्योहार में काफी बदलाव देखने को मिला है। फिलहाल दो कदम पीछे करके स्पीड पकड़ने की तैयारी की जा रही है। इसी लिए योग और ध्यान से मन को केन्द्रित कर विरोधियों को करारा जवाब भी देने की तैयारी है। तस्वीर यह भी बयां कर रही है कि सीएम पर जो आरोप लगे हैं उन आरोपों को कार्यकर्ता सही न मान लें इसी लिए कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर संवाद और स्वाद दोनों का आनंद लिया जा रहा है। कहते हैं कि अपना घर मजबूत हो तो बाहरी दुष्मनों से लड़ने और हराने में कोई दिक्कत नहीं होती फिलहाल इस वक्त कुछ ऐसी ही रणनीति पर सीएम काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
किस्मत जब पटकती है तो सीधे 'अर्श से फर्श' पर लाती है जिसकी गवाही खुद ये तस्वीर दे रही | मुखबिर MP