क्रिकेट की पिच हो या राजनीति का मैदान डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का कोई तोड़ नहीं

क्रिकेट की पिच और राजनीति का चोली दामन का साथ है। हाथ में बल्ला हो तो जुवान से सियासी बाउंसर की बौछार करने वाले नेता भी चौके और छक्कों की बौछार करने से नहीं चूकते हैं। कुछ ऐसा ही माहौल भोपाल के अंकुर मैदान में देखने को मिला जहां पर धोती कुर्ता वाले सनातनियों के लिए मैत्री मैच का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया था। जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए पूर्व गृह मंत्री पहुंचे और जब उनसे भी क्रिकेट खेलने का आग्रह किया गया तो हाथ में बल्ला थामने में देरी नहीं की। पूर्व गृह मंत्री ने मैदान में बल्ला थामते ही पहली गेंद पर चौका जड़ दिया और यह बता दिया कि वो सिर्फ जुवानी बाउंसर और यार्कर नहीं फेंकते बल्कि मैदान में मौका मिले तो चौंका- छक्का लगाने में देरी नहीं करते हैं। गौरतलब है कि पूर्व गृह मंत्री अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वो विधानसभा का चुनाव जरुर हारे हैं लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आज भी पूर्व गृह मंत्री के संबोधन को सुनने के लिए लोग इंतजार करते हैं। उनकी खासियत यह है कि राजनीति में नेताओं के कार्यकर्ता होते हैं लेकिन पूर्व गृह मंत्री की फैन फालोइंग बहुत बड़ी है। लोग इस बात का इंतजार करते हैं कि पूर्व गृह मंत्री अपने शायराना अंदाज में कुछ बोलें जिसे लोग रील बना कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में डालें तो फैन फालोइंग मिलेगी। हांलाकि पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम का स्वभाव ऐसा है कि उन्हें जो भी बुलाता है वो सहसा ही उसके साथ चलने के लिए तैयार रहते हैं और यही बात उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?जिन राज्यों में भाजपा की सरकार वहां के कार्यकर्ता धूप सेंकते रहे जहां विपक्ष में है भाजपा वहां के कार्यकर्ताओं ने की मेहनत कांग्रेस ने उठाया जमकर फायदा
मोहन कैबिनेट हुई 'डिजिटल' सीएम ने सभी मंत्रियों के हाथ में थमाया 'टैबलेट' कहा सभी लोग अपने विभागों से रहें 'अपडेट'
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024