मध्य प्रदेश
बीजेपी संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने की राउंड टेबल बैठक संगठन को मजबूत करने के दिए टिप्स
मध्य प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी अलग-अलग जिलों का प्रवास करने के साथ प्रदेश कार्यालय में भी लगातार बैठक आयोजित कर रहे...
• Oct 17, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने की राउंड टेबल बैठक संगठ
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी अलग-अलग जिलों का प्रवास करने के साथ प्रदेश कार्यालय में भी लगातार बैठक आयोजित कर रहे हैं। शनिवार को संगठन महामंत्री ने भोपाल जिला कोर कमेटी की बैठक की जिसमें विधायकों सहित जिला कमेटी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त करने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली। गौरतलब है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा सेवा संकल्प अभियान भी चला रही है जिसमें मध्यप्रदेश देश में टाप पर है। इसका श्रेय प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को जाता है। उन्हीं के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया गया था जिसमें उन्होंने लगातार जिला इकाइयों के साथ को-आर्डिनेट कर अभियान को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दी। संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी जिस प्रकार से पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं उससे यह स्पष्ट है कि वो मिशन 27 और फिर 28 को टारगेट करके यह सारी बैठकें कर रहे हैं। यह बैठक परिचयात्मक तो है ही साथ ही संगठन महामंत्री पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से क्या अपेक्षा रखते हैं उसकी भी वो जानकारी दे रहे हैं। जिस वक्त प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर चल रहा था । उस वक्त कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। दरअसल भाजपा को लंबे समय बाद संगठन महामंत्री मिले हैं लिहाजा पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन महामंत्री से मुलाकात कर परिचय प्राप्त करना चाहता है यही कारण है कि जब भी संगठन महामंत्री प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं तो कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यालय में देखने को मिलती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

दतिया में तारक मेहता के 'टप्पू' ने पंखिड़ा गरबा महोत्सव में की शिरकत पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बढ़ी कार्यक्रम की रौनक
17/10/2026
रीवा के भाजपा नेताओं में 'महाभारत' पंजाछाप भाजपाई चाट रहे सत्ता की चासनी मूल भाजपाई बने 'फूफा'
17/10/2026
'बीजेपी में सत्ता की लड़ाई जनता की समस्याओं पर भारी' कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना बैरागी का बयान
16/10/2026