Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

MP में आदिवासी वोट के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार 90 सीटों पर बनेगा 'क्लस्टर' बूथ तक होगी कार्यशाला

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आदिवासी बहुल सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी ने 90 सीटों पर क्लस्टर बनाकर काम करने की कार्ययोजना तैयार की है

• Oct 24, 2026• 2 min read
MP में आदिवासी वोट के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार 90 सीटों पर बनेगा 'क्लस्टर' बूथ तक होगी कार्यशाला

📷 Cover Photo: MP में आदिवासी वोट के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार 90

ADVERTISEMENT
Font Size:
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आदिवासी बहुल सीटों पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी ने 90 सीटों पर क्लस्टर बनाकर काम करने की कार्ययोजना तैयार की है।

दरअसल, प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं, लेकिन कांग्रेस ने 43 ऐसी और सीटें चिह्नित की हैं, जो आदिवासी बहुल हैं। इन कुल 90 सीटों पर पार्टी क्लस्टर बनाकर काम करेगी।

ऐसे बनेगा क्लस्टर
विधानसभा क्षेत्र में बिखरी हुई आदिवासी बसाहट को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया जाएगा। इसमें संबंधित क्षेत्र के मंडलम, सेक्टर और बूथ कमेटियों को शामिल किया जाएगा। इन सदस्यों को पार्टी पदाधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से जल, जंगल, जमीन सहित अन्य मुद्दों पर प्रशिक्षण दिलाया जाएगा ताकि वे भाजपा के दावों पर पार्टी की बात रख सकें।

इसके लिए कार्यशाला और ग्राम चौपाल आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक क्लस्टर का एक प्रमुख होगा, जो सीधे प्रदेश कांग्रेस को रिपोर्ट करेगा। विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए उत्तरों के आधार पर एक पुस्तिका भी तैयार करके दी जाएगी।

2023 के आंकड़ों पर बनाया प्लान
यह कार्ययोजना विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अध्यक्षता में गठित समिति ने तैयार की है।

समिति के विश्लेषण के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल 90 सीटों में से भाजपा ने 59 सीटें जीतीं तो कांग्रेस को 30 सीटें मिलीं। एक सीट भारत आदिवासी पार्टी को मिली। आदिवासियों के लिए सुरक्षित 47 सीटों के अलावा जो 38 अनारक्षित आदिवासी बहुल सीटें हैं, उनमें से 30 भाजपा ने जीतीं।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT