मध्य प्रदेश
बीजेपी सोशल मीडिया और IT विभाग में को-आर्डिनेशन की कमी अब तक चन्द्रशेखर तिवारी और बृजगोपाल लोया वेबसाइट में नहीं हुए अपडेट
मध्य प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया का हाल बेहाल है और उसकी बानगी एमपी बीजेपी के आफीसियल वेबसाइट में देखी जा सकती है। जहां पर पदाधिकारियों की सूची को अब ...
• Oct 24, 2026• Updated: Oct 24, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: एमपी बीजेपी में चन्द्रशेखर नहीं आज भी हितानंद शर्मा संगठन मह
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग और आईटी सेल में को-आर्डिनेशन की बारी कमी देखने को मिली है। जिसकी बानगी एमपी बीजेपी के आफीसियल वेबसाइट में देखी जा सकती है। जहां पर पदाधिकारियों की सूची को अब तक अपडेट करने का ख्याल सोशल मीडिया की टीम और आईटी से की टीम को नहीं आया है। बीजेपी की आफीशियल वेबसाइट MP.bjp.org में प्रदेश पदाधिकारियों का पेज जब खोला गया तो सोशल मीडिया का कारनामा सामने देखने को मिला। गौरतलब है कि बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी के तौर पर बृजगोपाल लोया की नियुक्ति को करीब एक महीने हो चुके हैं जबकि आशीष अग्रवाल राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी का दिल्ली में निर्वहन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को संगठन महामंत्री पद से करीब छह महीने से ज्यादा पदमुक्त हुए हो चुका है और उनकी जिस पर करीब महीने भर पहले चन्द्रशेखर तिवारी संगठन महामंत्री के तौर पर अपना दायित्व संभाल चुके हैं लेकिन बीजेपी का सोशल मीडिया विभाग और आईटी सेल में आपसी समन्वय की कमी के चलते अब तक पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया है।जबकि सोशल मीडिया विभाग को मजबूत करने के लिए शिवराज डाबी सुयस त्यागी जैसे मंझे हुए लोगों को रखा गया है। ऐसे ही आईटी सेल के लिए भी मुझे हुए पदाधिकारियों को नियुक्त काया गया है। लेकिन इनके बीच आपसी समन्वय की कमी के चलते सोशल मीडिया और आईटी सेल कमजोर होता नजर आ रहा है। इसी टीम के भरोसे भाजपा का सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस के तथाकथित नकारात्मक माहौल को खत्म कर सकारात्मक माहौल की आधारशिला रखने का दावा कर रहा है। मुखबिर के माध्यम से हफ्ते भर पहले भी यह बताने का प्रयास किया गया था कि बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग और आईटी सेल में वो धार नहीं जो कांग्रेस के सोशल मीडिया टीम में है। जबकि प्रदेश संगठन की तरफ से सोशल मीडिया और आईटी सेल को मजबूत बनाए रखने के लिए बड़ी धनराशि खर्च की जाती है और उसके लिए पूरी टीम काम करती है जिसमें पदाधिकारियों के अलावा पेड वर्कर भी काम करते हैं। जिनका काम ही सोशल मीडिया को अपडेट करना और भाजपा के प्रत्येक कार्य को तत्काल प्रभाव से सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच प्रसारित करना है। लेकिन भाजपा का सोशल मीडिया विभाग अपने पदाधिकारियों को लेकर ही अपडेट नहीं है तो कांग्रेस की कार्यशैली को लेकर कितना अपडेट होगा जिसकी गवाही भाजपा की वेबसाइट दे रही है। यहां पर ये भी देखने को मिलता है कि प्रदेश अध्यक्ष के कोई भी बयान बीजेपी प्रदेश मीडिया विभाग की तरफ से प्रसारित हो जाते हैं लेकिन सोशल मीडिया में एक लंबे अंतराल के बाद उनके बयान और पार्टी में लिए गए फैसले प्रसारित किए जाते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में आदिवासी वोट के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार 90 सीटों पर बनेगा 'क्लस्टर' बूथ तक होगी कार्यशाला
24/10/2026
भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ' का PCC में बना मास्टर प्लान
23/10/2026
'नवीन' भाजपा में नितिन से सहयोग की उम्मीद लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिल्ली में की मुलाकात राज्यसभा चुनाव पर हुई चर्चा
23/10/2026