मध्य प्रदेश
वीडी शर्मा की चुनावी 'सरहद' में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दी दस्तक कहा कांग्रेस अभी जिंदा है
पन्ना। मध्यप्रदेश के सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को पन्ना में दस्तक दी
• Oct 24, 2026• Updated: Oct 24, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: वीडी शर्मा की चुनाव 'सरहद' में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने
ADVERTISEMENT
Font Size:
पन्ना। मध्यप्रदेश के सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शनिवार को पन्ना में दस्तक दी। पन्ना को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का गढ़ माना जाता है। यहां सिंघार केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आंदोलनकारियों से मिलने पहुंचे और 42 दिनों से चल रहे 'चिता आंदोलन' को समर्थन दिया।
सिंघार के आग्रह पर 27 दिनों से आमरण अनशन कर रहे आंदोलन के नेता अमित भटनागर ने नारियल पानी पीकर अनशन तोड़ा। इसके बाद सिंघार 'संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ' यात्रा में शामिल हुए और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
सिंघार बोले- कांग्रेस अभी जिंदा है
नेता प्रतिपक्ष ने मंच से भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आदिवासी, दलित और किसानों को अनाथ समझने वाली सरकार यह याद रखे कि कांग्रेस अभी जिंदा है। विकास के नाम पर किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।"
उन्होंने कहा कि प्रभावितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी।
सीएम की घोषणा पर उठाया सवाल
सिंघार ने कहा, "14 जुलाई को मैं आंदोलनकारियों से मिला था, मुद्दा विधानसभा में उठाया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोबारा सर्वे और मुआवजा जांच के निर्देश दिए थे, लेकिन 3 महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दोबारा सर्वे की रिपोर्ट कहां है? कितने छूटे परिवारों को मुआवजा मिला?"
जेल में बंद आंदोलनकारी से मिले
सिंघार पन्ना जिला जेल भी पहुंचे। यहां पिछले 28 दिनों से बंद आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार से मुलाकात की। उन्होंने आंदोलनकारियों पर दर्ज FIR को फर्जी बताते हुए केस वापस लेने और दिव्या को तत्काल रिहा करने की मांग की।
42 दिनों से क्या है आंदोलन?
अमित भटनागर के नेतृत्व में आदिवासी किसान विस्थापन, मुआवजे में अनियमितता, पुनर्वास और वन अधिकार कानून के उल्लंघन को लेकर 42 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

बीजेपी सोशल मीडिया और IT विभाग में को-आर्डिनेशन की कमी अब तक चन्द्रशेखर तिवारी और बृजगोपाल लोया वेबसाइट में नहीं हुए अपडेट
24/10/2026
MP में आदिवासी वोट के लिए कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार 90 सीटों पर बनेगा 'क्लस्टर' बूथ तक होगी कार्यशाला
24/10/2026
भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़ तंत्र हटाओ' का PCC में बना मास्टर प्लान
23/10/2026