भूपेन्द्र सिंह को दिल्ली किया गया तलब,बुंधनी-विजपुर चुनाव के बाद दिल्ली जाएंगे भूपेन्द्र सिंह

बुंधनी और विजयपुर उप चुनाव खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखंड बीजेपी में चल रहे गृह युद्ध पर विराम लगाने के लिए काम करेगी। जिस प्रकार से बुंदेलखंड बीजेपी में सियासी घमासान मचा है उससे बीजेपी की जमकर किरकिरी हो रही है। कांग्रेस नेताओं को बीजेपी पर निशाना साधने के लिए मौका मिल गया है। भूपेन्द्र सिंह की नाराजगी के कारण संगठनात्मक चुनाव में भी काफी असर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है इसी लिए इस पूरे मामले को अब बीजेपी हाई कमान पूरी गंभीरता से ले रहा है। प्रदेश नेतृत्व की तरफ से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दिल्ली हाई कमान के पास भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि वोटिंग खत्म होने के बाद भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत को दिल्ली तलब किया जा सकता है जहां केन्द्रीय नेतृत्व इन नेताओं को आमने सामने बैठा कर बात कर सकता है। लेकिन उससे पहले खबर यह भी है कि भूपेन्द्र सिंह ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए पार्टी के अन्य विधायकों को भी अपने साथ जोड़ लिया है। ये वही विधायक हैं जो लंबे समय से चुनाव तो जीत रहे हैं लेकिन उन्हे कांग्रेस से आए नेताओं के कारण मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला है। अजय विश्नोई हों य सिर शैलेन्द्र जैन जैसे नेता खुद को पार्टी में अलग-थलग पा रहे हैं जिसके कारण भूपेन्द्र सिंह के बयान को ये सभी नेता सही बताने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि सागर में एक दिवाली मिलन समारोह के दौरान भूपेन्द्र सिंह ने कहा था कि कांग्रेस से आए नेताओं को संगठन स्वीकार कर सकता है लेकिन वो स्वीकार नहीं करेंगे। इस बयान के बाद भाजपा में जमकर आंतरिक कलह देखने को मिली जिसके बाद पूरी जानकारी दिल्ली हाई कमान के पास भेजनी पड़ी है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बुंधनी और विजयपुर में भाजपा और कांग्रेस आज करेंगी 'दो-दो' हाथ,विजयपुर में है ज्यादा फोकस
अवैध रेत उत्खनन पर नकेल कसने के लिए एआई आधारित 41 ई-चेकपोस्ट की हुई स्थापना
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024