Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

‘खुद की सरकार में सुरक्षित नहीं पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह’ ,उप मुख्यमंत्री से जासूसी कराने का लगाया आरोप,कांग्रेस ने कसा तंज

Nov 6, 2024 2 min read
‘खुद की सरकार में सुरक्षित नहीं पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह’ ,उप मुख्यमंत्री से जासूसी कराने का लगाया आरोप,कांग्रेस ने कसा तंज
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने खुद की सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है| भूपेन्द्र सिंह ने सागर में एक बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से कहा कि पुलिस के द्वारा उनकी फोन टैपिंग कराई जा रही है| भूपेन्द्र सिंह ने खुल कर कहा कि उनकी जासूसी कराई जा रही है| मामले को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि यह तो गंभीर मामला है| मामले की खबर जैसे ही कांग्रेस नेताओं को लगी तो कांग्रेस इस पूरे मामले में सरकार के खिलाफ हमलावर हो गई है| कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस राज्य में खुद की सरकार में पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह सुरक्षित नहीं हैं और जासूसी का आरोप लगा रहे हैं वहां पर दूसरे लोग कैसे सुरक्षित हो सकते हैं| गौरतलब है कि भूपेन्द्र सिंह मोहन सरकार में लगातार उपेक्षित चल रहे हैं उन्हे मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया है| मंत्री नहीं बन पाने की हताशा में पिछले कुछ महीनों से भूपेन्द्र सिंह कई तरह के आरोप लगा चुके हैं| जिस प्रकार का आरोप भूपेन्द्र सिंह ने लगाया है उससे यह स्पष्ट है कि उनके लगाए आरोप के बाद विपक्ष को एक अच्छा सियासी मसाला मिल चुका है| भूपेन्द्र सिंह की लड़ाई अब कांग्रेस पार्टी लड़ने जा रही है| क्योंकि भूपेन्द्र सिंह ने एक बार आरोप लगा दिया है बांकी का काम अब विपक्ष खुद करेगा|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
‘खुद की सरकार में सुरक्षित नहीं पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह’ ,उप मुख्यमंत्री से जासूसी कराने का लगाया आरोप,कांग्रेस ने कसा तंज | मुखबिर MP