मप्र भाजपा का अध्यक्ष बदलना तय,अब पार्टी को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को लगातार बढ़ाए जाने की बात हो रही है। मीडिया जगत से लेकर सियासी लोगों के बीच पिछले कई महीनों से यही चर्चा है कि वर्तमान अध्यक्ष का एक्सटेंशन होगा य फिर कोई नया चेहरा भाजपा देने वाली है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार अब यह तय हो गया है कि वर्तमान अध्यक्ष को एक्सटेंशन नहीं मिलेगा और नए ब्यक्ति को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी में इस बात को लेकर लगातार विचार मंथन भी चल रहा है कि ऐसा कौन सा चेहरा है जो संगठन की गतिविधियों को केन्द्रीय नेतृत्व के अनुसार सही ढंग से संचालित कर सकता है। भाजपा के बड़े छत्रपों ने अध्यक्ष पद को लेकर लॉविंग भी शुरु कर दी है। कई दावेदार दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। हालाकि वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल की बात करें तो उनके 100% सफलता भरा कार्यकाल रहा है। साल 2020 के विधानसभा उप चुनाव से लेकर नगरीय निकाय चुनाव फिर साल 2023 के विधानसभा और फिर लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का रिकार्ड वर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल में रहा है। लेकिन भाजपा संविधान के अनुसार कोई भी ब्यक्ति तीन साल तक ही अध्यक्ष पद पर रह सकता है। लेकिन लगातार चुनाव होने के कारण वर्तमान अध्यक्ष का कार्यकाल लगातार बढ़ाया गया। अब भाजपा का सदस्यता अभियान भी खत्म हो चुका है और प्रदेश भर में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया भी चल रही है। 20 नवंबर तक प्रदेश के सभी बूथों और मंडलों में चुनाव हो जाएगा उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष की प्रकिया को पूरा किया जाएगा।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?‘खुद की सरकार में सुरक्षित नहीं पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह’ ,उप मुख्यमंत्री से जासूसी कराने का लगाया आरोप,कांग्रेस ने कसा तंज
नौ नवंबर को लाड़ली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री डालेंगे राशि,जानें कितनी आएगी राशि
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024