#MP
Total published stories tagged under #MP: 1884

बच्चों के साथ विशेष भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव (mohan yadav) ने गणतंत्र दिवस (republic day) के अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत शासकीय जालसेवा निकेतन उमावि सीएम राइज स्कूल में आयोजित विशेष भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया गया था। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.प्रदीप देशपांडे द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई वर्षों के कड़े संघर्ष के पश्चात हमारे देश को स्वतंत्रता मिली और उसके पश्चात गणतंत्र लागू हुआ। देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी महापुरूषों और क्रान्तिकारियों को नमन है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। भारत दुनिया में सबसे युवा जनसंख्या वाला देश है। आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन में शामिल होने का अवसर मिला है। वर्तमान में आजादी का अमृतकाल चल रहा है। आने वाले समय में हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्की करे, यही कामना है। सरकार द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समय-समय पर आगे बढ़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के अवसर प्रदान किये जायेंगे। हमारे प्रदेश के युवा पढ़-लिखकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें एवं अपने सपनों को पूरा करें। मुख्यमंत्री ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

संविदा और आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,सरकार ने बनाया खास प्लान
मप्र में संविदा कर्मचारियों (samvida workers) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (anganwadi workers) समेत कई वर्ग के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के आयुष्मान भारत “निरामयम” में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, अन्य संविदा कर्मियों को शामिल करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सदस्यों की एक समिति गठित की गई है, जो स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेगी। इसके तहत हर परिवार को इलाज के लिए हर साल पांच लाख रुपये तक दिए जाएंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारी/कार्यकर्ता, संविदा कर्मियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत “निरामयम” में शामिल किये जाने के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति के सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश होंगे। समिति में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, अपर मुख्य सचिव वित्त विभाग, प्रमुख सचिव राजस्व विभाग, सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सदस्य होंगे। समिति प्रदेश के शासकीय कर्मचारी/कार्यकर्ता / संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत “निरामयम” प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत, पूर्व में स्वीकृत पात्र श्रेणियों में सम्मिलित हितग्राहियों के अतिरिक्त, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, आँगनवाड़ी सहायिका, मिनी आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार एवं संविदा कर्मियों को प्रतिवर्ष, प्रति परिवार, 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत करने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी करेगी।दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, आशा-ऊषा कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कोटवार सहित अन्य कर्मचारियों के संवर्ग को भी आयुष्मान कार्ड का लाभ देने का फैसला किया है , इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश भी जारी किए जा चुके है। इसके तहत इन सभी कर्मियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत किया गया है।खास बात ये है कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना में पूर्व में स्वीकृत पात्र श्रेणियों में इन नई श्रेणियों को भी शामिल किया गया है।आयुष्मान योजना में कुछ परिवारों को अपात्र भी घोषित किया गया है। योजना का लाभ उन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य गत तीन वर्षों में से किसी भी वर्ष में आयकर दाता हो। परिवार का कोई सदस्य किसी अन्य शासकीय योजना से नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकता हो या जिस परिवार का कोई सदस्य शासकीय कर्मचारी होने के साथ-साथ राज्य या केंद्र सरकार की किसी अन्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त करने के लिए पात्र हो वह इसका लाभ नहीं ले सकता है। शासकीय कर्मचारी के उपचार पर होने वाले संभावित व्यय की प्रतिपूर्ति स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्रविधानित कर की जाएगी।

शासकीय कर्मचारियों को एक से पांच तारीख तक वेतन नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारायों (government employees) को एक से पांच तारीख के अंदर वेतन नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। समस्त आहरण संवितरण कार्यालयों के प्रत्येक शासकीय सेवक का मासिक वेतन आगामी माह की 05 तारीख तक न होने की स्थिति में, विलंब के लिये संबंधित आहरण संवितरण अधिकारी की जबावदेही होगी। शासन स्तर पर स्पष्ट निर्देश के बावजूद यह देखने में आ रहा है कि कुछ कार्यालयों द्वारा संदर्भित पत्र में दिये गये निर्देशों की अवहेलना की जाकर जा रही है। मासिक वेतन का नियत समत पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप शासकीय सेवकों के वेतन में अनावश्यक विलंब की स्थिति निर्मित हो रही है। इसके अतिरिक्त अधिकाशं कार्यालय उनके अधीनस्थ अधिकारियों / कर्मचारियों का मासिक वेतन स्टॉप सैलरी पेमेंट के माध्यम अथवा विलंब से आहरित करते हैं, किन्तु स्टॉप सैलरी पेमेंट एवं विलंब से भुगतान के संबंध में, उसका कारण एवं सक्षम स्वीकृति संलग्न नही की जाती है, जिससे त्रुटिपूर्ण भुगतान एवं वित्तीय अनियमितता / गबन की स्थिति बन रही है। स्पष्ट किया गया है कि, प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस के 02 दिवस पूर्व समस्त प्रकार के वेतन देयक पारित किये जाने हेतु कोषालय में ऑनलाईन प्रेषित किया जाना है।

बीजेपी का कुशल फीडबैक मजबूत संगठन की रख रहा आधारशिला,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश मीडिया प्रभारी की टीम मिशन 24 की तैयारियों में जुटी
भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही पार्टी की जीत का आधार होता है (mp bjp)। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) न सिर्फ शुभंगर नेता हैं बल्कि एक कुशल संगठक भी माने जाते हैं। और इसकी बानगी साल 2020 के उप चुनाव में देखने को मिली जहां 28 विधानसभा सीटों में 19 पर पार्टी ने फतह हासिल कर जीत का पर्चम लहराया। उसके बाद असल परीक्षा तो तब हुई जब 2023 विधानसभा चुनाव में हर तरफ से यही खबरें आ रही थी कि इस बार प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल है। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन सभी अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए संगठन को मजबूत और एकजुट कर चुनाव लड़ा नतीजा यह रहा है कि भारतीय जनता पार्टी 163 सीटें जीत कर प्रचंड बहुमत से फिर सरकार बनाने में कामयाब हो गई। इन सभी में प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (ashish agrawal) का भी रोल अहम रहा है। संगठन की सूचना का जिस प्रकार से प्रसार करने का जिम्मा उन्होने उठाया वो भी देखते ही बन रहा था। विधानसभा चुनाव खत्म होते ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उनके साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी अब पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहते बल्कि आगे और क्या बेहतर हो सकता है उसकी बात करने लगे हैं। आशीष अग्रवाल इन दिनों मीडिया कर्मियों से ही सलाह लेते नजर आते हैं कि वो अपने काम को और कैसे बेहतर बना सकते हैं। आशीष अग्रवाल की एक खूबी है कि वो अपनी तुलना किसी से किए बगैर अपना खुद का उदाहरण काम के तौर पर पेश करना चाहते हैं। इस लिए वो सीनियर पत्रकार हो अथवा जूनियर किसी में भेद किए बगैर हमेशा पूछते नजर आते हैं कि उनके काम में और क्या सुधार हो सकता है। बीजेपी मीडिया सेंटर में 22 जनवरी को भगवान राम के स्थापना दिवस के मौके पर जब कार्यक्रम आयोजित किया गया था तो उस दौरान भी आशीष अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से कई बार बात करते नजर आए। हांलाकि उन्होने यह तो नहीं बताया कि उन दोनों के बीच बात क्या हो रही थी लेकिन यह समझ जरुर आता है कि प्रदेश मीडिया प्रभारी अपने काम को लेकर कितने गंभीर हैं। जिस प्रकार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एक बार फिर बूथों को मजबूत करने में जुट गए हैं और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की अलग-अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मीडिया सेंटर को फिर मजबूत करने में जुट गए हैं। जिससे पार्टी की बात को जनता को मीडिया के माध्यम से ठीक तरीके से पहुंचाया जा सके।

चयनित पटवारियों को 6 महीने बीतने के बाद भी नहीं मिला न्याय,ज्वाइनिंग का कर रहे इंतजार
मध्य प्रदेश के चयनित पटवारियों (patwari exam) की आज तक ज्वाइनिंग नहीं हुई। दरअसल मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम (patwari) ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के अंतर्गत कराया गया था, जिसमें विभाग द्वारा लगभग 7000 पद निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल 30 जून 2023 को कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी किया गया था। जिसके बाद पटवारियों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन तकरीबन 6 महीने बीत चुके हैं पर राज्य सरकार की तरफ से जॉइनिंग से संबंधित कोई अपडेट नहीं मिला। दरअसल इस भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे थे, जिसके बाद पूर्व सीएम शिवराज ने जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हुए लगभग 6 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार की तरफ से अभ्यर्थियों की जॉइनिंग की कोई तारीख नहीं तय नहीं हो पाई। यही कारण है कि कई अभ्यर्थी बहुत चिंतित हैं, उनके मन में यह सवाल तेजी से घर बना रहा है कि यदि पूरी भर्ती परीक्षा रद्द की जाती है तो उनकी इतनी मेहनत का क्या होगा। अभ्यर्थियों को इंतजार है कि सरकार जल्द ही जांच रिपोर्ट जारी करें। मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की जॉइनिंग को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है, क्योंकि यह भर्ती जभी होगी जब राज्य सरकार की तरफ से जांच रिपोर्ट जारी की जाएगी। जाँच रिपोर्ट इसलिए तैयार की जा रही है क्योंकि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद इस पर धांधली के आरोप लगे थे, क्योंकि इस भर्ती परीक्षा में एक ही केंद्र के 7 अभ्यर्थियों ने टॉप किया था। इस मामले के बाद इस भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाए जाने पर पूर्व शिवराज सरकार ने जांच रिपोर्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। तकरीबन 6 महीने के अंतराल के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य सरकार की तरफ से पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच रिपोर्ट फरवरी एवं मार्च माह तक जारी की जाएगी।

असम में राहुल गांधी पर हुए हमले के विरोध में भोपाल में मौन धरना
जहां एक ओर पूरा देश राम मय है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन (mp congress protest) का रास्ता अपना रखा है। दरअसल राहुल गांधी (rahul gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (bharat jodo nyay yatra) पर असम में हमला होने का आरोप लगाया जा रहा है। लिहाजा कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में भोपाल में मौन प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता हाथ में काली पट्टी बांधकर बैठे। कांग्रेस का यह धरना भोपाल के रोशनपुरा में आयोजित किया गया था जिसमें कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक संगठन जल्द आयोजित करेगा जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह
संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण (sanyukt brahmin samajik sangathan) समिति के संगठन की कोर समिति सदस्यों की बैठक आयोजन की गई। बैठक में संयुक्त ब्राह्मण सामाजिक कल्याण समिति के संगठन के द्वारा अति शीघ्र उज्जैन में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किए जाने की रणनीति पर चर्चा की गई है।इस बैठक के माध्यम से मध्य प्रदेश के समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान एवं ब्राह्मण समाज में अति विशिष्ट कार्य करने वाले विप्र जनों के सम्मान पर सहमति बनी है। बैठक की विशेषता यह रही कि मध्य प्रदेश के सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करने पर सभी ने सहमति जताई है। इस बड़े आयोजन में ब्राह्मण समाज प्रदेश स्तर पर समाज को संगठित करने के लिए क्या भूमिका निभा रहा है इन विषयों पर भी चर्चा हुई है। यह सम्मान समारोह उज्जैन दक्षिण विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। बैठक का नेतृत्व पं मनोज( अजय )रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे थे। इनके अलावा,पं प्रेम नारायण उपाध्याय,पं अजय पांडे भोला गुरु,पं महेंद्र व्यास जी,पं दीपक जोशी,पंडित राहुल शुक्ला,पं योगेंद्र मंडलोई,रेखा भार्गव,प्रतीक्षा शर्मा,संध्या पुरोहित,उपस्थित रहे।

एमपी के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, कर्मचारियों के वेतनमान में 8% की वृद्धि
मप्र के संविदा कर्मचारियों (samvida workers) के लिए बड़ी खबर है, Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के वेतनमान में 8% की वेतन वृद्धि होने जा रही है। प्रदेश सरकार अब शासकीय कर्मचारियों और संविदा कर्मचारियों (samvida) के वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते में वृद्धि कर रही है। ताकि प्रदेश में शासकीय और संविदा कर्मचारियों को इंक्रीमेंट का लाभ मिल सके। मध्य प्रदेश में शासकीय और संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके लिए कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और एरियर भी दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने अब शासकीय और संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बताया गया है कि महंगाई भत्ते में भी वृद्धि की जाएगी और कर्मचारियों को एरियर भी दिया जाएगा।प्रदेश में 750000 शासकीय कर्मचारी हैं और 250000 संविदा कर्मचारी हैं। अब उनके वेतन वृद्धि और महंगाई भत्ते की कैलकुलेशन की जा रही है। वित्त विभाग ने बताया कि इन कर्मचारियों को पिछला महंगाई भत्ता और एरियर भी देना होगा। बता दे की कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में 8% की वृद्धि की जाने के लिए कहा गया है। मध्य प्रदेश सरकार में अभी कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। और केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2024 से 50% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। आपको जानकारी लिए बता दें कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों और केंद्र के कर्मचारियों के बीच 8% महंगाई भत्ते का अंतर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों को 4% महंगाई भत्ता देने की बात कही थी। लेकिन कर्मचारियों को इसका भुगतान नहीं किया गया।

राम मन्दिर से जुड़े कारसेवक से मिलने के बाद बीजेपी प्रदेश ने ब्यक्त किया उद्गार
कार सेवकों और उनके परिजनों से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने कहा कि मेरा सौभाग्य हैं कि आज रामलला की कार सेवा में गए अचल सिंह से मिल रहा हूं 1992 में कलंक के उस ढांचे को मिटाने में इनका योगदान रहा हैं। आज अचल सिंह का मन गदगद हैं कि रामलला मंदिर में विराजेंगे (ram mandir pranpratishtha)।कारसेवकों ने कहा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनायेंगे आज मंदिर वही बना हैं । कारसेवकों का वह संकल्प कल प्रधानमंत्री द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा होने जा रहा हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम अंचल सिंह जी का संम्मान करने यहां आये हैं। आज उनका संकल्प पूरा हो रहा हैं। अंचल सिंह जी विवादित ढांचे पर चढ़े और वहां से गिरे। अब अंचल सिंह जी चल फिर नही सकते हैं। बीजेपी उन्हें रामलला के दर्शन करवाने ले जाएगी और भी कर सेवकों को बीजेपी रामलला के दर्शन करवाने ले जाएगी अयोध्या।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित दो नेताओं पर दर्ज होगा मानहानि का केस
मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जबलपुर (Jabalpur) की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस (Congress) के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा (Vivek Tankha) की याचिका पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) इकाई के प्रमुख वीडी शर्मा (VD Sharma), पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh) के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता के वकील एच.एस. छाबड़ा ने बताया कि सांसद-विधायक मामलों से संबंधित न्यायिक दंडाधिकारी विश्वेश्वरी मिश्रा (प्रथम श्रेणी) की विशेष अदालत ने अपने आदेश में प्रथम दृष्टया मुकदमे के लिए पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद मानहानि का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. पिछले साल 29 अप्रैल को तन्खा ने मानहानि मामले में अदालत में अपना प्रारंभिक बयान दर्ज कराया था. तन्खा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने उनकी छवि खराब करते हुए गलत दावा किया कि वह 2021 में पंचायत चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण से संबंधित शीर्ष अदालत के एक मामले में शामिल थे. तन्खा ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने न तो ओबीसी आरक्षण से संबंधित किसी भी अदालती कार्यवाही में भाग लिया है और न ही इस मुद्दे पर कोई याचिका दायर की है। तन्खा ने वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान और भूपेंद्र सिंह के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि संबंधी मामला दायर किया है. विवेक तन्खा ने शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह तीनों नेताओं को नोटिस भेजा था. विवेक तन्खा की ओर से बीजेपी नेताओं को जो नोटिस भेजा गया था, उसमें नेताओं से माफी मांगने की बात कही गई थी, लेकिन जब विवेक तन्खा को उनके भेजे गए नोटिस का जवाब नहीं मिला तो उनकी ओर से छह जनवरी 2023 को जिला अदालत में परिवाद दायर कर दिया गया था।

स्वच्छता की राह देखता भोपाल पुलिस हेड क्वार्टर का सौंचालय
देश भर में स्वच्छता अभियान (swachhta abhiyan) चलाए जा रहे हैं। सभी जगहों पर सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा के नेता खुद अपने हाथों से सफाई करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस पुलिस के भरोसे ( bhopal police headquarters) लोग घर में चैन की नींद सोते हैं उसी पुलिस थानों में सफाई की बात की जाए तो सारे स्वच्छता अभियान पर पलीता लगता नजर आता है। और इस वक्त तो प्रदेश का गृह विभाग भी मुख्यमंत्री के हाथ में ही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सौंचालय किस प्रकार का गंदा है। यह सौंचालय भोपाल के पुलिस हेड क्वार्टर का है और इसमें इतनी गंदगी है कि यहां जाने से भी डर लगता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि पुलिस के सिपाही किस प्रकार से इस सौंचालय का इस्तेमाल करते होंगे। तस्वीर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी सफाई करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जो 18 साल तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। लगातार स्वच्छता की बात की लेकिन पुलिस थानों के सौंचालयों को सभी साफ सुथरा रखने का प्रयास नहीं किया। कहा गया था कि थानों में पदस्थ महिला पुलिस के लिए अलग से सौंचालय बनाए जाएंगे लेकिन वो भी सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रहा। पुलिस हेड क्वार्टर की बात हो अथवा अन्य किसी थाने की सभी जगह गंदगी का अंबार ऐसे देखने को मिलता है जैसे थाने इंसान की सामान्य दिनचर्या में आते ही नहीं हैं। इन थानों में ही जनता के रक्षक बैठते हैं और जनता की सुरक्षा की योजनाएं तैयार करते हैं। कुछ पुलिस कर्मियों से सौंचालय के बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो दवी जुवां बस इतना ही कहते हैं कि जो है सामने है इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस की स्थिति क्या है। पुलिस से लोगों को उम्मीदें तो बहुत हैं लेकिन पुलिस की सुविधाओं के बारे में कोई कुछ सोचता नहीं है। पुलिस वालों का यही मानना है कि उनकी नौकरी बीतने की कगार पर है और वो जीवन भर यही सोचते रहे कि कभी तो अच्छे दिन आएंगे लेकिन यही सोचते-सोचते उनकी नौकरी और उम्र बीत गई लेकिन न तो थानों के अच्छे दिन आए और न ही उनके जीवन के अच्छे दिन आए।

कर्मचारियों ने भेजा भगवान श्री राम को ज्ञापन,मन के भाव किए प्रकट
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) के कारण शासकीय कर्मचारियों के नियमित प्रमोशन की प्रक्रिया लगातार रुकी हुई है। पुलिस विभाग में जुगाड़ की पदोन्नति दी गई है लेकिन आबकारी विभाग (excise department) सहित अन्य विभागों में प्रमोशन (पदोन्नति) नहीं हो रही है। सरकार से निराश आबकारी विभाग के कर्मचारियों ने भगवान श्री राम को ज्ञापन भेजा है। कर्मचारियों ने "एक पाती राम के नाम” ज्ञापन में कर्मचारियों ने लिखा है कि, हे पुरुषोत्तम श्रीराम, आज हम सभी आपके द्वारे एक आशा लेकर आये हैं। ऐसा सुनिश्चत है कि तेरे स्मरण मात्र से समस्त प्राणियों के सभी दुखों का नाश हो जाता है। प्रभु वर्तमान युग में हर्ष का विषय, दैहिक प्रसन्नता और आनंद से परिपूर्ण उत्सवीय माहौल में जब कि आप टेन्ट से दिव्य राम मंदिर में प्रतिष्ठित हो रहे हैं। आपके मानवीय चरित्र में आपका वनवास 14 वर्षों का का रहा, किन्तु हम अभागे इस दैहिक अवस्था में विगत 18 वर्ष से एक ही पद पर कार्यरत है। हमारे कई साथी 20 तो कोई 25, 28 वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत है और कई सेवानिवृत होकर कई आपके चरणों में विलीन हो गये। प्रभु श्री राम हम सभी आबकारी विभाग के कर्मचारी, आरक्षक, मुख्य आरक्षक, आबकारी, उप निरीक्षक, एवं अन्य साथी आपसे करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि इस अवस्था के शासकीय कर्तव्यों में शीष पदोन्नति मिलें ऐसा आर्शीवाद प्रदान करें!