#da
Total published stories tagged under #da: 2342

कम मतदान से टेंशन में भाजपा,राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने देर रात तक की बैठक,पन्ना प्रभारियों को सक्रिय करने के दिए निर्देश

INDORE NEWS: इंदौर 'बम' धमाके की गूंज पहुंची दिल्ली,केन्द्रीय नेत्रृत्व ने कांग्रेस नेताओं से मांगी रिपोर्ट,जीतू की बढ़ेंगी मुस्किलें

70000 अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त,हजारों अतिथि शिक्षकों को वेतन तक का नहीं हुआ भुगतान

भाजपा जल्द फोड़ेगी और बम,दो विधायक जल्द ले सकते हैं बीजेपी की सदस्यता,आखिरी दौर में चल रही बात

मालवांचल को साधने में जुटी बीजेपी,पीएम मोदी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे चुनावी सभाएं

अब ‘राम’ करेंगे बीजेपी में निवास,थामेंगे हाथ में फूल,फिर लगेगा कांग्रेस को बड़ा झटका

मोदी तो जीतने वाले हैं...यही सोच भाजपा के हर कार्यकर्ता में है इसी लिए गिरा वोटिंग प्रतिशत
मोदी तो जीतने वाले हैं...यही सोच भाजपा के हर कार्यकर्ता में है इसी लिए गिरा वोटिंग प्रतिशत

संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, नियमितीकरण पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया अहम फैसला
देश की सर्वोच्च आदलत ने संविदा (samvida employees) और अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। दरसअल संविदा कर्मचारियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बारहमासी/स्थायी प्रकृति के काम करने के लिए नियोजित श्रमिकों को अनुबंध श्रम (विनियमन और उन्मूलन) अधिनियम, 1970 के तहत उन्हें सिर्फ स्थायी नौकरी के लाभ से वंचित करने के लिए अनुबंध श्रमिक नहीं माना जा सकता है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के मुताबिक जस्टिस नरसिम्हा ने अपने आदेश में हाई कोर्ट और इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें रेलवे लाइन के किनारे सफाई करने वाले मजदूरों को संविदा कर्मी से हटाकर स्थायी कर्मी का दर्जा और वेतन-भत्ते का लाभ देने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस तथ्य को रेखांकित किया कि रेलवे लाइन के किनारे गंदगी हटाने का काम ना सिर्फ नियमित है बल्कि बारहमासी और स्थायी प्रकृति का है। कोर्ट ने कहा कि इन कारणों से अनुबंध पर बहाल कर्मचारियों को स्थायी किया जाना चाहिए। दरअसल, महानदी कोलफील्ड्स ने इस तरह के 32 कॉन्ट्रक्ट कर्मचारियों में से 19 की नौकरी परमानेंट कर दी थी, जबकि 13 को अनुबंध कर्मी के रूप में ही छोड़ दिया था, जबकि सभी कर्मियों की ड्यूटी एक समान और एक ही प्रकृति की थी। इसके खिलाफ यूनियन ने केंद्र सरकार और महानदी कोलफील्ड्स को ज्ञापन सौंपा लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो इंडस्ट्रियल ट्रबियूनल में मामला पहुंचा, जहां ट्रिब्यूनल ने सभी 13 अनुबंध कर्मियों को नियमित करने का आदेश दिया। बाद में उसी फैसले को हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा, जिसके खिलाफ महानदी कोलफील्ड्स ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन वहां से भी उसे निराशा हाथ लगी है।

...और कितना टूटेगी कांग्रेस,क्या कर रहे हैं पीसीसी चीफ पटवारी,फिर सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल
कांग्रेस पार्टी में लगातार पलायन का दौर जारी है। शुक्रवार को पूर्व विधायक पारुल साहू (parul sahu) सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। ज्वाइनिंग कमेटी के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav) और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) की उपस्थिति में सैकड़ों कांग्रेसियों ने अपने हाथ में फूल थाम लिया। ज्वाइन करने वाले नेताओं में सागर जिले की सुरखी से पूर्व विधायक पारुल साहू,अमित सक्सेना जिला पंचायत उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा,शेर सिंह यादव प्रदेश महामंत्री कांग्रेस,डॉक्टर प्रतिमा राजगोपाल,पूर्व पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, प्रशासन अकादमी,शाहिद खान, पूर्व अध्यक्ष, शासकीय महाविद्यालय, छिंदवाड़ा सहित छिंदवाड़ा और विदिशा,रायसेन बेगमगंज के सैकडों कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। गौरतलब है कि जिस दिन से जीतू पटवारी को मप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है उसी दिन से कांग्रेस पार्टी में लगातार पलायन का दौर जारी है जो अब तक नहीं थमा है। सदस्यता समारोह के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि जिस दिन कांग्रेस ने भगवान राम के स्थापना का निमंत्रण ठुकराया उसी दिन से कांग्रेस के पतन का दौर शुरु हो गया है और अब सभी पीएम मोदी के नेत्रृत्व में देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसी लिए सब बीजेपी में अपना भविष्य देख रहे हैं।

विंध्य में 'नड्डा' बजाएंगे बीजेपी का डंका,12 अप्रैल को सीधी का करेंगे दौरा
विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेत्रृत्व ने लगातार विंध्य क्षेत्र की कमान अपने हाथ में थाम रखी है। यही कारण है कि विंध्य में बीजेपी काफी कमजोर लग रही थी तो केन्द्रीय नेत्रृत्व पर विंध्य की जनता ने विश्वास दिखाया और 30 में 25 सीटें बीजेपी की झोली में डाल दी। इस बात में कोई शक नहीं कि राजनीतिक जानकारों के लिए विंध्य हमेशा अबूझ पहेली रहा है। इतिहास गवाह है विंध्य ने हमेशा चौकाने वाले नतीजे दिए हैं और यही कारण है कि बीजेपी का केन्द्रीय नेत्रृत्व लगातार विंध्य में नजरें गड़ाए बैठा है। अब लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) 12 अप्रैल को पहले सीधी में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे फिर रीवा का दौरा करेंगे। विंध्य में रीवा की बात करें तो यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है ठीक इसी प्रकार सतना में भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं सीधी की बात करें तो यहां पर बीजेपी उम्मीदवार राजेश मिश्रा से ज्यादा मजबूत उम्मीदवार कमलेश्वर पटेल दिख रहे हैं जिसके चलते बीजेपी के केन्द्रीय नेत्रृत्व को विंध्य में आगे आना पड़ रहा है। विंध्य में दो चरणों में चुनाव होने वाला है। सीधी और शहडोल में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी तो वहीं सतना और रीवा में 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है।

स्थापना दिवस पर सवा लाख से ज्यादा कांग्रेसियों ने थामा बीजेपी का दामन
छह अप्रैल भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस (bjp foundation day) । इस दिन को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया और जिम्मेदारी ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) को दी गई। डॉ. नरोत्तम मिश्रा बीजेपी के उन नेताओं में गिने जाते हैं जो अपनी जिम्मेदारी को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। हुआ भी वही पूर्व गृह मंत्री ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाते हुए वो एक लाख से अधिक कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। और अब जो आंकड़े जारी हुए हैं उसके मुताबिक एक दिन में एक लाख 26 हजार कांग्रेसियों ने बीजेपी की सदस्यता ली है। जो अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड माना जा रहा है। बांकी बीजेपी की तरफ से सदस्यता अभियान विधानसभा चुनाव के बाद से ही जारी है। उस आंकड़े को भी शामिल किया जाए तो यह आंकड़ा बढ़ कर दो लाख 58 हजार 523 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। यह अभियान अभी और तेज होने की बात भी कही जा रही है मतलब यह आंकड़ा तीन लाख से ऊपर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में शामिल होने पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कोई श्रेय नही लिया उन्होने कहा कि पीएम मोदी का आभामंडल और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनात्मक ढांचे से खुश होकर लोग बीजेपी में आ रहे हैं। साथ ही पूर्व गृह मंत्री ने सीएम मोहन यादव की नेत्रृत्व क्षमता और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी सदस्यता का श्रेय दिया है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा की सरकार और संगठन दोनों बढिया काम कर रहे हैं और उसी का फल है इतनी बड़ी सफलता।

आज बीजेपी का मेगा ज्वाइनिंग अभियान,एक लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता लेंगे बीजेपी की सदस्यता
भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर आज रिकार्ड दर्ज करने वाली है। (bjp foundation day) और इस स्थापना दिवस को एमपी बीजेपी के नेता ऐतिहासिक बनाने के लिए न सिर्फ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शामिल करने वाले हैं बल्कि कांग्रेस के कुछ विधायक भी बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। दरअसल बीजेपी ने स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए एक लाख कार्यकर्ताओं की सदस्यता का लक्ष्य रखा है और जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति तैयार की है उस रणनीति के तहत भाजपा एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिला सकती है। वहीं कांग्रेस पार्टी यह सोच कर हैरान हो रही है कि भाजपा के नेता एक लाख सदस्यता की फर्जी बातें कर रहे हैं। जबकि सभी को यह मालूम है कि भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है और बाजपा मंडल से लेकर बूथ स्तर तक काफी मजबूत है। प्रदेश भर में 65 हजार से ज्यादा बूथ हैं और भाजपा ने हर बूथ पर दो कार्यकर्ताओं की सदस्यता का लक्ष्य रखा है। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेगी और कांग्रेस यही गणित सुलझाने में लगी है कि भाजपा किस हिसाब से एक लाख कार्यकर्ताओं को सदस्यता करवाएगी। दिलचश्प बात यह है कि इस सदस्यता अभियान में भाजपा कांग्रेस के कुछ वर्तमान और पूर्व विधायकों को सदस्यता दिला कर बड़ा झटका भी देने वाली है। कुछ ऐसे नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं जिनका अंदाजा न कांग्रेस नेताओं को है न ही भाजपा के नेताओं को है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी ज्वाइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।