#pratima bagri
Total published stories tagged under #pratima bagri: 6

भाजपा सरकार को विपक्ष की जरुरत नहीं उसके मंत्री और विधायक ही पोल खोलने के लिए पर्याप्त

संतोष वर्मा विजय शाह के बयान पर चुप रहने वाली सरकार ने प्रतिमा बागरी पर भी दिखाई हठधर्मिता अब जनता की अदालत का इंतजार

अजय जामवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री प्रतिमा बागरी की लगाई क्लास बढ़ सकती हैं मुस्किलें

मंत्री प्रतिमा बागरी पहुंची हमीदिया अस्पताल,घायलों से पूछा हालचाल
सतना से भोपाल आ रही चार्टेड बस रायसेन रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे सफर कर रहे यात्री घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस दुर्घटना की जानकारी जब नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी (pratima bagri) को मिली तो वे आनन फानन में दुर्घटना में घायल सभी मरीजों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंची और मरीजों से मुलाकात कर उन्हें उपचार में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया । घायलों से मुलाकात के बाद मंत्री प्रतिमा बागरी ने हमीदिया अस्पताल के डाक्टरों से भी बात करते हुए उन्हें आदेशित किया कि सभी मरीजों का उपचार सुव्यवस्थित हो सके इसका खास तौर पर ध्यान रखा जाए ।

भूपेन्द्र सिंह का बंगला लेने के लिए अड़ी मंत्री प्रतिमा बागरी
मप्र में भाजपा सरकार बन चुकी है और इस बार का मंत्रिमंडल भी कमाल का तैयार किया गया है। दिलचश्प बात यह है कि मोहन सरकार (mohan government) में इस बार पहली बार के विधायक बने कई नेताओं को मंत्री बनाया गया है। मंत्री भले पहली बार बनें हैं लेकिन रुतवे में कोई कमीं नहीं होनी चाहिए और बात जब विंध्य की हो तो कुछ अलग ही हो जाती। हम एक ऐसी युवा नेत्री और पहली बार चुनाव जीत कर आई और मंत्री बनीं नेत्री की कर रहे हैं जिन्होने मोहन यादव (mohan yadav) के माथे पर शिकन ला दिया है। दरअसल प्रतिमा बागरी (pratima bagri) पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह (bhupendra singh) का बंगला लेने के लिए अड़ गई हैं। उन्होने जिद ठान लिया है कि उन्हे भूपेन्द्र सिंह वाला ही बंगला चाहिए। अब सवाल इस बात का उठता है कि भूपेन्द्र सिंह का बंगला खाली कराने की हिम्मत किसमें है। मुख्यमंत्री खुद हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं कि उन्हे बंगला खाली करने के लिए बोल दें। लेकिन प्रतिमा बागरी हैं कि उन्होने जिद ठान लिया है कि उन्हे तो भूपेन्द्र सिंह वाला ही बंगला चाहिए। दरअसल प्रतिमा बागरी नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री हैं। इससे पहले नगरीय प्रशासन विभाग भूपेन्द्र सिंह के पास ही हुआ करता था। और मोहन कैबिनेट में भूपेन्द्र सिंह को मंत्री नहीं बनाया गया है। लिहाजा नैतिकता के आधार पर उन्हे खुल बंगला खाली कर देना चाहिए लेकिन ऐसा करने से भूपेन्द्र सिंह रहे। क्योंकि वो खुद को बड़ा नेता मानते हैं अगर वो बंगला खाली करते हैं तो उनकी शान के खिलाफ होगा। अब देखना यह दिलचश्प होगा कि मंत्री प्रतिमा बागरी की जिद पूरी होगी या पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह की इज्जत बरकरार रहेगी।

मोहन मंत्रिमंडल की हुई शपथ,विंध्य के साथ धोखा,प्रमिमा बागरी बनीं राज्य मंत्री
मोहन मंत्रिमंडल (mp cabinet) की शपथ राज भवन में संपन्न हुई। इस मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। सबसे खास बात यह है कि इस मंत्रिमंडल में दो ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया गया है जो पहली बार चुन करके आए हैं। पहली बार जीत करने वाले मंत्रियों में प्रतिमा बागड़ी (pratima bagri) और नरेंद्र शिवाजी पटेल (narendra shivaji patel) शामिल हैं। लेकिन यहां पर भाजपा सरकार की ओर से एक बार फिर विंद को कहीं ना कहीं ठेंगा दिखाने का काम किया गया है। जी विंध्या ने भारतीय जनता पार्टी को 30 में 25 विधायक दिए हैं उसे बिंदु को मंत्र दो मंत्री दिए गए हैं। कौन मंत्रियों में एक उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (rajendra shukla) तो दूसरी प्रतिमा बागड़ी राज्य मंत्री के रूप में शामिल हैं। मोहन मंत्रिमंडल में मालवा को काफी महत्व दिया गया है।