Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अजय जामवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री प्रतिमा बागरी की लगाई क्लास बढ़ सकती हैं मुस्किलें

Dec 13, 2025 2 min read
अजय जामवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री प्रतिमा बागरी की लगाई क्लास बढ़ सकती हैं मुस्किलें
ADVERTISEMENT
Font Size:

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की मुस्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गांजा तस्करी में प्रतिमा बागरी के भाई की गिरफ्तारी के बाद जिस प्रकार से राज्य सरकार घिरी हुई है उसके बाद सीएम मोहन यादव ने प्रतिमा बागरी की तारीफ की थी लेकिन मामला अब संगठन के पाले में चला गया है। मामला संगठन के पास आने के बाद आनन-फानन में प्रतिमा बागरी को प्रदेश कार्यालय तलब किया गया। जहां क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने करीब आधे घंटे तक प्रतिमा बागरी से बात की। प्रतिमा बागरी लगातार खुद को निर्दोश बताती रहीं। उन्होंने अजय जामवाल से ये भी कहा कि अब उनका मायके वालों से ज्यादा लेना देना नहीं है। वो अपने ससुराल सिर्फ माता पिता से मतलब रखती हैं उसके अलावा उनका किसी से ज्यादा मतलब नहीं रहता वो भाई जरुर है लेकिन उनके किसी भी कृत्य से उनका कोई लेना देना नहीं है। अजय जामवाल लगातार मंत्री प्रतिमा बागरी की बात सुनते रहे और उन्हें काफी महत्वपूर्ण निर्देश दिया। कमरे से निकलने के बाद प्रतिमा बागरी काफी मायूस नजर आई। इसके बाद प्रतिमा बागरी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के कक्ष की ओर बढ़ी जहां पहले से ही कुछ नेता बैठे हुए थे। लिहाजा प्रतिमा बागरी ने कहा कि वो अकेले बात करेंगी तब तक उन्होंने बगल में ही बने प्रदेश प्रभारी के कक्ष में इंतजार करने के लिए कहा। काफी इंतजार के बाद प्रतिमा बागरी को संगठन महामंत्री हितानंद के कक्ष में बुलाया गया। जहां फिर प्रतिमा बागरी ने अपनी दलीलें पेस करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की उन्हें जानकारी नहीं थी। उनके भाई क्या करते हैं उन्हें नहीं मालूम था। उनसे पूछा गया कि आपके भाई आपकी नाक के नीचे इतना कुछ करते रहे और आपको बिलकुल भी जानकारी नहीं हुई ऐसा कैसे हो सकता है। आखिर में प्रतिमा बागरी अपनी सफाई देती रहीं संगठन महामंत्री सुनते रहे। कक्ष से निकलने के बाद प्रतिमा बागरी ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनके माथे की सिकन यह बताने के लिए काफी थी कि मामला गंभीर है बात दूर तलक जाएगी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
अजय जामवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्री प्रतिमा बागरी की लगाई क्लास बढ़ सकती हैं मुस्किलें | मुखबिर MP