Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

45 हजार आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने दी काम बंद आंदोलन की चेतावनी धनतेरस से दिवाली के बीच होगा आंदोलन

प्रदेश में दिवाली से पहले बिजली व्यवस्था बेपटरी हो सकती है। मप्र के 55 जिलों के करीब 45 हजार बिजली आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों ने 7 और 8 नवंबर को काम बं...

Sep 7, 2026 2 min read
45 हजार आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने दी काम बंद आंदोलन की चेतावनी धनतेरस से दिवाली के बीच होगा आंदोलन

📷 Cover Photo: 45 हजार आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने दी काम बंद आंदोलन की च

ADVERTISEMENT
Font Size:
प्रदेश में दिवाली से पहले बिजली व्यवस्था बेपटरी हो सकती है। मप्र के 55 जिलों के करीब 45 हजार बिजली आउटसोर्स ठेका कर्मचारियों ने 7 और 8 नवंबर को काम बंद आंदोलन का ऐलान किया है।

मप्र बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

पंजाब मॉडल लागू करने की मांग

संगठन की मांग है कि प्रदेश में बिजली आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर पंजाब की तर्ज पर नई आउटसोर्स सुधार संविदा नीति लागू की जाए।

भार्गव ने कहा - "भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव के वचन-पत्र में आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा कर्मचारी बनाने का वादा किया था, लेकिन 2 साल बाद भी उस पर अमल नहीं हुआ।"

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें केंद्र के आउटसोर्स कर्मियों के समान न्यूनतम वेतन दिया जाए। पंजाब में तो इसके लिए विधानसभा से विधेयक भी पारित हो चुका है, जबकि MP में अभी तक कोई पहल नहीं हुई।

23 हजार पद खत्म, छंटनी का डर

संगठन ने आरोप लगाया कि बिजली कंपनियों के नए संगठनात्मक ढांचे में करीब 23 हजार पद खत्म कर दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों में छंटनी और बेरोजगारी का डर है।

इसके साथ ही बोनस की दर बढ़ाने का आदेश होने के बावजूद पिछले 69 महीने से पुरानी दर से ही भुगतान किया जा रहा है। इससे हर कर्मचारी को 80 से 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

दीपावली पर सामूहिक अवकाश की चेतावनी

कर्मचारियों ने साफ कहा है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे धनतेरस की रात से लेकर दीपावली की मध्यरात्रि तक सामूहिक अवकाश पर जाएंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT