Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की मदद लेगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की मुलाकात

मध्य प्रदेश भाजपा को आधुनिक भारत में सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का अहसास हो चुका है। उसकी बानगी के तौर पर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया ...

Sep 7, 2026 2 min read
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की मदद लेगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की मुलाकात

📷 Cover Photo: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की मदद लेगी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ह

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा को आधुनिक भारत में सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का अहसास हो चुका है। उसकी बानगी के तौर पर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से मुलाकात कर उनके बारे में समझा। प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से यह भी समझने का प्रयास किया कि सोशल मीडिया में किस प्रकार के मुद्दे ट्रेंड कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने इस बैठक में व्यक्तिगत रुप से रुचि लेते हुए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से कई सुझाव लिए तो वहीं पर उन्होने खुद भी कुछ सुझाव दिए हैं। गौरतलब है कि आधुनिक भारत में प्रत्येक युवा के हाथ में मोबाइल है और वो किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करता है। उन्ही प्लेटफार्मों की वजह से उसे देश और दुनिया की जानकारी मिलती है। जो कंटेंट ज्यादा वायरल होता है उसको युवा वर्ग बार-बार देखता है और उसके मन मस्तिष्क में उन चीजों का खासा प्रभाव भी पड़ता है। इससे पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी गुपचुप तरीके से मुलाकात कर चुके हैं और सैकड़ों की संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स कांग्रेस के लिए काम भी कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा कांग्रेस से पीछे चल रही है। लेकिन समय रहते बीजेपी अध्यक्ष को इनकी ताकत का अहसास हुआ और उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआत की है। जब बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सोनल मीडिया इंफ्लुएंसर्स से बात कर रहे थे उस वक्त बीजेपी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया के माध्यम से ही चुनाव लड़े और जीते जा रहे हैं। इसलिए इनकी ताकत का अहसास अब राजनीतिक पार्टियों को होने लगा है।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT