मध्य प्रदेश
राहुल गांधी का इंदौर दौरा कांग्रेस को संजीवनी देगा अथवा भाजपा को मजबूती पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जब एमपी दौरा होता है उसके पहले से ही माहौल बनने लगता है। कांग्रेस के नेता कम लेकिन भाजपा के नेता दिन रात राहुल गांधी का ह...
• Sep 6, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: राहुल गांधी का इंदौर दौरा कांग्रेस को संजीवनी देगा अथवा भाजप
ADVERTISEMENT
Font Size:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जब एमपी दौरा होता है उसके पहले से ही माहौल बनने लगता है। कांग्रेस के नेता कम लेकिन भाजपा के नेता दिन रात राहुल गांधी का ही नाम लेते हैं और कांग्रेस की पूर्व सरकारों को कोसने लगते हैं। अब सवाल इस बात का उठता है कि राहुल गांधी के एमपी आने से अगर भाजपा को फायदा होता है तो भाजपा नेताओं को राहुल गांधी का स्वागत और सम्मान करना चाहिए लेकिन इसके ठीक उलट भाजपा के नेता राहुल गांधी के दौरे को लेकर इतने बेचैन नजर आ रहे हैं जैसे राहुल के इंदौर दौरे से भाजपा को बड़ा नुकसान होने वाला है। समझ में नहीं आता कि भाजपा अपना स्टैंड क्लियर क्यों नहीं कर रही है। भाजपा राहुल से डर रही है अथवा राहुल गांधी के एजेंडे से। गौरतलब है कि राहुल गांधी कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान छात्रों की गूंज में शामिल होने के लिए 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी पेपर लीक जैसे मामलों पर छात्रों से बात करेंगे साथ में बढ़ती बेरोजगारी भी राहुल गांधी के एजेंडे में शामिल होगी। एक तरफ कांग्रेस राहुल के दौरे को सफल बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रही है दूसरी तरफ भाजपा जेन-जी को साधने की कोशिश कर रही है। इतना सबकुछ होने के बाद भी भाजपा की तरफ से ये कहना कि राहुल के आने से भाजपा को फायदा है। फिर भाजपाई खेमें में घबराहट क्यों है यह बात समझ से परे है। सीएम मोहन यादव से लेकर पूरी भाजपा की जुवां में इस वक्त राहुल गांधी का ही नाम है। भाजपा के नेता जिस शिद्दत से राहुल गांधी का नाम ले रहे हैं उसी शिद्दत से अगर ईश्वर का नाम लेते तो शायद ईश्वर खुद प्रकट हो जाते और भाजपा वालों से पूछते बता तेरी इच्छा क्या है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

रोहित शर्मा जैसी सीएम मोहन यादव की हालत BCCI क्लियर नहीं करता वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं इधर राष्ट्रीय नेतृत्व बोलने को तैयार नहीं
6/9/2026
भाजपा में शुरु होगा कसावट का दौर सातों मोर्चों की अलग-अलग होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल में बनेगा रोडमैप
5/9/2026
भाजपा में सुलगती विद्रोह की आग विकराल रुप लेने की कगार पर पहुंची संगठन के आगे होगी बड़ी चुनौती
5/9/2026