मध्य प्रदेश
रोहित शर्मा जैसी सीएम मोहन यादव की हालत BCCI क्लियर नहीं करता वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं इधर राष्ट्रीय नेतृत्व बोलने को तैयार नहीं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक जैसी हालत हो चुकी है। जिस प्रकार से रोहित शर्मा पर...
• Sep 6, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: रोहित शर्मा जैसी सीएम मोहन यादव की हालत BCCI क्लियर नहीं करत
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक जैसी हालत हो चुकी है। जिस प्रकार से रोहित शर्मा पर अनिश्चितता के बादल मंडराते रहते हैं ठीक उसी प्रकार सीएम मोहन यादव को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडराते रहते हैं। रोहित के मामले में BCCI ये कहने को तैयार नहीं कि वो अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे और एमपी के सीएम मोहन यादव के मामले में केन्द्रीय नेतृत्व यह कहने के लिए तैयार नहीं कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में ही साल 2028 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इस बात में कोई सक नहीं कि सीएम मोहन यादव को लेकर प्रदेश की जनता के मन में अ-स्थिरता का माहौल है। प्रत्येक व्यक्ति यही कहता नजर आता है कि मोहन यादव की जल्द ही विदाई होने वाली है। सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे होते ही कयासों का दौर शुरु हो जाता है। दरअसल सीएम मोहन यादव द्वारा लिए जा रहे एकतरफा फैसलों के कारण पार्टी का प्रत्येक नेता नाराज है। सीएम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी यही कहते नजर आते हैं कि इस वक्त संगठन में भी सीएम हस्तक्षेप कर रहे हैं। जिसके कारण सरकार और संगठन के बीच एक गहरी खाई पनप गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव दुबई दौरे पर जा रहे हैं और कुछ लोग उनके इस दौरे को आखिरी विदेश यात्रा भी बता रहे हैं। शनिवार को भी सीएम मोहन यादव का अचानक दिल्ली से बुलावा आया था। इससे पहले दतिया विधानसभा में हार के बाद सीएम मोहन यादव लगातार दिल्ली में अमित शाह और पीएम मोदी से मिलने का समय मांग रहे थे और हर बार बैरंक ही लौट रहे थे। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति से ठीक एक दिन पहले सीएम से अमित शाह मिले जिसे लाइफलाइन के रुप में देखा जा रहा था। लेकिन शनिवार को जब फिर से सीएम को दिल्ली तलब किया गया तो मामला और गंभीर नजर आने लगा। क्योंकि पहले तो वरिष्ठ नेता सीएम से मिलना नहीं चाहते थे फिर अचानक क्या हुआ कि सीएम के लिए दिल्ली से बुलावा आने लगा। यही सब कारण है कि सीएम के भविष्य को लेकर प्रदेश भर में अ-स्थिरता का माहौल है जिसे केन्द्रीय नेतृत्व क्लियर नहीं कर रहा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
भाजपा में शुरु होगा कसावट का दौर सातों मोर्चों की अलग-अलग होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल में बनेगा रोडमैप
NEXT ARTICLE →
राहुल गांधी का इंदौर दौरा कांग्रेस को संजीवनी देगा अथवा भाजपा को मजबूती पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

राहुल गांधी का इंदौर दौरा कांग्रेस को संजीवनी देगा अथवा भाजपा को मजबूती पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर
6/9/2026
भाजपा में शुरु होगा कसावट का दौर सातों मोर्चों की अलग-अलग होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल में बनेगा रोडमैप
5/9/2026
भाजपा में सुलगती विद्रोह की आग विकराल रुप लेने की कगार पर पहुंची संगठन के आगे होगी बड़ी चुनौती
5/9/2026