बिज़नेस
₹1,499 के ‘जियोभारत 4G’ फोन पर मिलेगा 6 महीने का रिचार्ज फ्री
मुंबई, 2026: जियो ने अपने 10वें एनिवर्सरी ऑफर में जियोभारत 4G फोन ₹1,499 में देने के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया है। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग मिलेग...

ADVERTISEMENT
Font Size:
मुंबई, 2026: जियो ने अपने 10वें एनिवर्सरी ऑफर में जियोभारत 4G फोन ₹1,499 में देने के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री कर दिया है। इस दौरान ग्राहकों को हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड एचडी वॉयस कॉलिंग मिलेगी। यानी फोन खरीदने के साथ ही अगले छह महीने के रिचार्ज की चिंता खत्म। अब अलग से रिचार्ज पर पैसा खर्च नहीं करना होगा। कंपनी ने इस ऑफर को खास तौर पर अभी भी 2G फीचर फोन इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। जियो के मुताबिक ऐसे ग्राहक आम तौर पर करीब ₹199 महीना रिचार्ज पर खर्च करते हैं। छह महीने में यह रकम करीब ₹1,200 बैठती है। ऐसे में ₹1,499 में फोन और छह महीने का रिचार्ज दोनों मिलने से 2G से 4G पर शिफ्ट होने का अतिरिक्त खर्च दरअसल मात्र ₹299 रह जाता है। हालांकि ग्राहक को फोन खरीदते वक्त पूरे ₹1,499 की कीमत चुकानी होगी। 2G से 4G पर आने के साथ ग्राहक को अल्ट्रा फास्ट इंटरनेट तो मिलेगा ही, साथ ही जियोभारत में जियोटीवी के 500 से ज्यादा टीवी चैनल, जियोहॉटस्टार पर क्रिकेट, फिल्में और मनोरंजन, म्यूजिक और जियोपे के जरिए यूपीआई (UPI) पेमेंट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। फोन में 2.4 इंच डिस्प्ले और 2000mAh बैटरी दी गई है। यह ऑफर जियोभारत के चुनिंदा A1, B1, B2 और B3 मॉडल पर लागू है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
बालाघाट में 'घिरेंगे' राहुल गांधी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला महाकौशल के मंत्री करेंगे नेतृत्व
NEXT ARTICLE →
बीजेपी कोर ग्रुप में विवादित बयान देने वालों को चन्द्रशेखर तिवारी की दो टूक कमजोर सीटों पर भी बनी रणनीति राहुल को घेरने पर जोर
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

MP में सोने की चमक पड़ी फीकी भोपाल-इंदौर में जानें 22K और 24K का ताजा भाव खरीदने से पहले मुखबिर पर चेक करें रेट
14/11/2026
MP फिर गिरा सोने का भाव खरीददारों की हुई चांदी पढ़िए मुखबिर पर पूरी खबर फिर खरीदिए सोना
13/11/2026
भोपाल में सस्ता हुआ सोना चांदी भी फिसली— जानें मुखबिर में जानें आज का ताजा भाव
12/11/2026