मध्य प्रदेश
बीजेपी कोर ग्रुप में विवादित बयान देने वालों को चन्द्रशेखर तिवारी की दो टूक कमजोर सीटों पर भी बनी रणनीति राहुल को घेरने पर जोर
मध्य प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा की पहली कोर ग्रुप बैठक आयोजित हुई।...
• Oct 1, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: बीजेपी कोर ग्रुप में विवादित बयान देने वालों को चन्द्रशेखर त
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी विप्लव देव और संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में भाजपा की पहली कोर ग्रुप बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुद्दों का अंबार था। पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे विवादित बयानों से लेकर उन 66 सीटों पर ध्यान केन्द्रित किया गया जहां पर भाजपा के लिए चुनौतियां अधिक हैं। ऐसी सीटें जहां पर भाजपा केवल पांच हजार वोटों से जीती अथवा हारती है। जनसंघ से लेकर अब तक भाजपा उन सीटों पर कम ही चुनाव जीती है। ऐसी सीटों पर इस बैठक में ज्यादा फोकस किया गया। ऐसी सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन कैसे ठीक हो उसको लेकर काफी गंभीरता से बात हुई। काफी सोच विचार के बाद पार्टी ने तय किया है कि लगातार हारने वाली सीटों पर भाजपा क्षेत्रों में प्रभारी बना कर आगे की तैयारी करेगी। बैठक के दौरान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। प्रत्यक्ष प्रणाली से होने वाले चुनाव के लिए संगठन सभी निकायों में काम प्रारंभ करेगा। बैठक के दौरान उन नेताओं का जिक्र भी हुआ जो अपने विवादों से पार्टी के लिए समस्या का सबब बने हुए हैं। विवादित बयान देने वाले नेताओं को संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर तिवारी ने बगैर नाम लिए दो टूक शब्दों में कहा है कि अब भी समय है विवादित बयानों से परहेज करें। जितना हो सके कम बोलें। बात करनी है जो पार्टी के विजन की बात कीजिए। सरकार के विकास की बात कीजिए। ऐसी बातों पर बयान मत दीजिए जो पार्टी के लिए समस्या बन सकते हैं। इस बैठक में राहुल गांधी भी केन्द्रबिंदु रहे। दरअसल राहुल गांधी जिस प्रकार से लगातार एमपी के दौरे कर रहे हैं उससे भाजपाई खेमें में टेंशन का माहौल है। 15 दिन के अंदर राहुल गांधी का एमपी में दूसरा दौरा होने जा रहा है। वो भी बालाघाट जहां पर कुपोषण के चलते मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब तक इस मामले में शांत बैठी भाजपा के कान खड़े हो चुके हैं। एमपी की बिगड़ती स्वास्थ व्यवस्था का काला सच धीरे-धीरे बाहर आने लगा है। लिहाजा मौतों की सच्चाई को कैसे दबाना है इस विषय पर भी गंभीर चर्चा हुई है। इसके अलावा कुछ अन्य बिंदु भी बैठक में शामिल किए गए थे। बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, मध्यप्रदेश के प्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के नेतृत्व में हुई बैठक में अन्य मंत्री भी शामिल हुए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
₹1,499 के ‘जियोभारत 4G’ फोन पर मिलेगा 6 महीने का रिचार्ज फ्री
NEXT ARTICLE →
'कोमा' में मोहन सरकार का स्वास्थ अमला मौत के मामले दबाने में एक साथ जुटे सत्ता और संगठन विपक्ष को रोकना जरुरी लेकिन व्यवस्था सुधार पर जोर नहीं
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

'कोमा' में मोहन सरकार का स्वास्थ अमला मौत के मामले दबाने में एक साथ जुटे सत्ता और संगठन विपक्ष को रोकना जरुरी लेकिन व्यवस्था सुधार पर जोर नहीं
1/10/2026
बालाघाट में 'घिरेंगे' राहुल गांधी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में बड़ा फैसला महाकौशल के मंत्री करेंगे नेतृत्व
30/9/2026
ये कैसा सेवा का 'संकल्प' है जहां BJP के नेता आपस में कुर्सी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और 'नंबर वन' होने का ढिंढोरा पीट रहे पदाधिकारी
30/9/2026