Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस में जो 'काम नहीं करेगा वो पद में नहीं रहेगा' मालवा-निमाड़ में चलेगा 'सफाई अभियान' निष्कृय पदाधिकारी हटाए जाएंगे

66 में से 48 सीटें हारने के बाद अब जागी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले - अब फीडबैक नहीं, एक्शन होगाभोपाल. हार के बाद अक्ल आती है, ये कहावत कांग्रेस पर एकद...

• Nov 15, 2026• 2 min read
कांग्रेस में जो 'काम नहीं करेगा वो पद में नहीं रहेगा' मालवा-निमाड़ में चलेगा 'सफाई अभियान' निष्कृय पदाधिकारी हटाए जाएंगे

📷 Cover Photo: कांग्रेस में जो 'काम नहीं करेगा वो पद में नहीं रहेगा' मालवा-

ADVERTISEMENT
Font Size:
66 में से 48 सीटें हारने के बाद अब जागी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले - अब फीडबैक नहीं, एक्शन होगा

भोपाल. हार के बाद अक्ल आती है, ये कहावत कांग्रेस पर एकदम फिट बैठती है। विधानसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ में 66 में से 48 सीटें भाजपा को देकर आई कांग्रेस को अब याद आया है कि संगठन भी कोई चीज होती है।

शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इंदौर और उज्जैन संभाग की संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने साफ-साफ कह दिया - अब सिर्फ कुर्सी पर बैठकर फोटो खिंचवाने का जमाना गया।

क्या-क्या तय हुआ बैठक में?

- आगामी नगरीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मालवा-निमाड़ में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
- जिन जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है और जो संगठन में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें पद से हटाया जाएगा।
- उनकी जगह नई और ऊर्जावान टीम तैयार की जाएगी।
- ऐसे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो सक्रियता के साथ जनता के बीच काम कर सकें।

बैठक में जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और विधानसभा प्रभारियों से संगठन की गतिविधियों का फीडबैक भी लिया गया।

बैठक में संगठन महामंत्री संजय कामले, मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश महासचिव गौरव रघुवंशी सहित दोनों संभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुखबिर का सियासी तंज

मालवा-निमाड़ वो इलाका है, जहां कांग्रेस ने पिछले चुनाव में सबसे बुरी हार देखी। 48 सीटें भाजपा ले गई, कांग्रेस हाथ मलती रह गई।

अब बैठक में कहा जा रहा है - निष्क्रिय को हटाएंगे, सक्रिय को लाएंगे।

सवाल ये है कि ये फैसला संगठन को मजबूत करने के लिए है, या फिर हार के बाद का दिखावटी गुस्सा है?

क्योंकि कांग्रेस में अक्सर होता ये है - बैठक होती है, फोटो छपती है, बयान आता है... और फिर सब कुछ वैसा ही चलता है, जैसा चल रहा था।

इस बार अगर सच में कुर्सी से चिपके हुए नेताओं की छुट्टी हुई, तभी मालवा-निमाड़ में कांग्रेस की वापसी की उम्मीद जगेगी। वरना 2028 में भी यही खबर फिर छपेगी - बस तारीख बदली होगी!

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस में जो 'काम नहीं करेगा वो पद में नहीं रहेगा' मालवा-निमाड़ में चलेगा 'सफाई अभियान' निष्कृय पदाधिकारी हटाए जाएंगे | मुखबिर MP