मध्य प्रदेश
एमपी में कांग्रेस की सरकार बने या नहीं 'स्वयंभू' सीएम की कतार पहले से तैयार
मध्य प्रदेश कांग्रेस की कहानी बड़ी निराली है। जिसकी सरकार बनती नहीं लेकिन सीएम की कतार जरुर बन जाती है
• Nov 15, 2026• 3 min read

📷 Cover Photo: एमपी में कांग्रेस की सरकार बने या नहीं 'स्वयंभू' सीएम की कता
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश कांग्रेस की कहानी बड़ी निराली है। जिसकी सरकार बनती नहीं लेकिन सीएम की कतार जरुर बन जाती है। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद से ही कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ पूरी सियासी पिक्चर से गायब हैं। कमलनाथ विधायक होते हुए भी सदन में अपनी उपस्थिति दर्ज करने नहीं आते लेकिन अब विधानसभा चुनाव को दो साल बचे हैं तो कमलनाथ की एक बार फिर सक्रियता बढ़ गई है। शनिवार को दिवाली मिलन के बहाने नकुलनाथ को एक बार फिर रि-लांच किया गया। हाथ में सोनिया गांधी की पुस्तक थामे कांग्रेस नेताओं ने अबकी बार कांग्रेस की सरकार का नारा तो बुलंद कर दिया साथ में एक और स्वयंभू सीएम कतार में जुड़ गए। अभी तक उमंग सिंघार,जीतू पटवारी,अजय सिंह (राहुल) अरुण यादव सहित करीब आधा दर्जन नेता तो सीएम बनने की कतार में पहले से ही खड़े थे उसमें अब एक और नया नाम जुड़ गया नकुलनाथ का। कमलनाथ के निवास पर आयोजित 'गिद्ध' भोज में कांग्रेस के सारे गुट इकट्ठा हुए। जायकेदार भोजन का आनंद लिया और जब तक जुनाव में लजीज व्यंजनों का स्वाद था तब तक सभी नेता कमलनाथ और उनके बेटे की कसीदें पढ़ते नजर आए साथ में एकजुटता का संदेश देते नजर आए। अब सवाल इस बात का उठता है कि जब छिंदवाड़ा में जहरीला कप सिरप कांड हुआ तो कमलनाथ और उनके बेटे कहां थे। इंदौर भागीरथपुरा दूषित पानी कांड,जहरीली शराब कांड जैसे मामले सामने आए तब कमलनाथ और नकुलनाथ पिक्चर में नजर नहीं आए लेकिन चुनाव की उल्टी गिनती शुरु होने की भनक लगते ही पिता और पुत्र एक बार फिर प्रदेश में सक्रिय हो गए। जो सज्जन सिंह वर्मा अभी तक दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को पानी पी कर कोस रहे थे वहीं सज्जन सिंह वर्मा हाथ में सोनिया गांधी की पुस्तक लेकर कह रहे थे अबकी बार कांग्रेस की सरकार। अब सवाल इस बात का उठ रहा है कि कांग्रेस की सरकार जब बनेगी तब लेकिन पहले कांग्रेस को अपने अंदर सीएम बनने की जो कतार बढ़ रही है उसमें कैंची लगानी पड़ेगी क्योंकि पार्टी का प्रत्येक बड़ा नेता दूल्हा बनने के लिए पगड़ी बांध कर पहले ही खड़ा हो चुका है ऐसी स्थिति में चुनावी कमान कौन संभालेगा। आपस में ही सीएम-सीएम का खेल खेलने वाले कांग्रेस नेता शायद ये भूल गए कि उनका मुकाबला भाजपा जैसे मजबूत संगठन से है जिसके मुखिया हेमंत खंडेलवाल जैसे नेता हैं जिनके नेतृत्व में भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप कर इतिहास दर्ज किया था। कांग्रेस शायद यह भूल रही है कि हेमंत खंडेलवाल शांत और सरल व्यक्तित्व के नेता जरुर हैं लेकिन उनकी चुनावी रणनीति का तोड़ खुद उनकी पार्टी के पास भी नहीं होता है। इसलिए कांग्रेस को पहले हेमंत खंडेलवाल जैसे मंझे और रणनीतिकार नेता को समझने की जरुरत है। उसके बाद अपने सीएम की बढ़ती कतार पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
शासकीय भूमि पर कब्जा कर बेच दिया और रजिस्ट्री भी करवा दी मामला सामने आया तो दर्ज हुई FIR
NEXT ARTICLE →
MP में आज सोना फिर महंगा 10 ग्राम 24 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख पार शादी वाले घरों में टेंशन का माहौल
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

शासकीय भूमि पर कब्जा कर बेच दिया और रजिस्ट्री भी करवा दी मामला सामने आया तो दर्ज हुई FIR
15/11/2026
कांग्रेस में जो 'काम नहीं करेगा वो पद में नहीं रहेगा' मालवा-निमाड़ में चलेगा 'सफाई अभियान' निष्कृय पदाधिकारी हटाए जाएंगे
15/11/2026
भाजपा महिला मोर्चा में नियुक्ति पर रोक लेकिन अध्यक्ष अश्विनी परांजपे को मामले की जानकारी नहीं
14/11/2026