मध्य प्रदेश
2028 चुनाव से पहले MP का बदलेगा 'नक्शा' संभाग-जिले-तहसील का होगा पुनर्गठन आयोग ने 50 जिलों का दौरा पूरा किया
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक नक्शा बदलने की तैयारी तेज हो गई है
• Nov 14, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: 2028 चुनाव से पहले MP का बदलेगा 'नक्शा' संभाग-जिले-तहसील का
ADVERTISEMENT
Font Size:
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक नक्शा बदलने की तैयारी तेज हो गई है। राज्य प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग संभाग, जिला और तहसीलों की सीमाओं पर सुझाव ले रहा है।
क्या है प्लान?
- आयोग अब तक 50 जिलों का दौरा कर चुका है
- बाकी 5 जिलों में बैठकें इसी महीने पूरी होंगी
- दिसंबर में संभाग स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी
- जनगणना के आंकड़े आने के बाद आयोग सरकार को अंतिम रिपोर्ट देगा
क्यों नहीं हो रहा अभी बदलाव?
नियम के मुताबिक जनगणना का काम चलते रहने तक 31 दिसंबर तक सीमाओं में कोई बदलाव नहीं हो सकता। इसलिए सरकार अभी सिर्फ तैयारी और सुझाव लेने का काम कर रही है। आयोग का फोकस इस बात पर है कि कौन सी तहसील किस जिले में रहे और कहां नई व्यवस्था ज्यादा सुविधाजनक होगी।
कहां-कहां उठ रही नए जिले की मांग?
- बीना: सागर से अलग कर जिला बनाने की पुरानी मांग, विधायक निर्मला सप्रे कर रही हैं पैरवी
- नागदा: उज्जैन से अलग जिला बनाने की मांग
- चाचौड़ा: गुना से अलग जिला बनाने की मांग
- पिपरिया: नर्मदापुरम से अलग जिला बनाने की मांग
- नया संभाग: खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर को मिलाकर नए संभाग का प्रस्ताव भी विचाराधीन
राजस्व विभाग ने इन सभी प्रस्तावों को आयोग को सौंप दिया है। अब आयोग की रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि MP में कितने नए जिले बनेंगे और किस जिले की सीमा कहां तक होगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
← PREVIOUS ARTICLE
'भाजपा को बचाना है तो हराना जरुरी' ये दुआ मांग रहे हैं पार्टी के मूल कार्यकर्ता ज्यादा प्रयोगों से नाराजगी का माहौल
NEXT ARTICLE →
MP में सोने की चमक पड़ी फीकी भोपाल-इंदौर में जानें 22K और 24K का ताजा भाव खरीदने से पहले मुखबिर पर चेक करें रेट
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

भाजपा महिला मोर्चा में नियुक्ति पर रोक लेकिन अध्यक्ष अश्विनी परांजपे को मामले की जानकारी नहीं
14/11/2026
'भाजपा को बचाना है तो हराना जरुरी' ये दुआ मांग रहे हैं पार्टी के मूल कार्यकर्ता ज्यादा प्रयोगों से नाराजगी का माहौल
14/11/2026
कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर 'एमपी में कांग्रेस है मजबूरी-नकुलनाथ हैं जरुरी' पटवारी संभालते रहे सियासी विरासत
14/11/2026