Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कहीं सीएम मोहन यादव को हार का डर तो नहीं सता रहा आखिर क्यों बोले मैं भोपाल में काम करता रहूं आप भारत माता की जय कर दो

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम ने कुछ ऐसा कहा है जो उनकी हार जीत से ज...

• Nov 13, 2026• 2 min read
कहीं सीएम मोहन यादव को हार का डर तो नहीं सता रहा आखिर क्यों बोले मैं भोपाल में काम करता रहूं आप भारत माता की जय कर दो

📷 Cover Photo: कहीं सीएम मोहन यादव को हार का डर तो नहीं सता रहा आखिर क्यों

ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है। वीडियो में सीएम ने कुछ ऐसा कहा है जो उनकी हार जीत से जुड़ा विषय है। दरअसल सीएम मोहन यादव दिवाली के बाद अपने क्षेत्र उज्जैन पहुंचे थे जहां उन्होंने पार्टी और अपने समर्थकों से मुलाकात करते हुए उनके साथ जम कर हंसी ठिठोली ली। लेकिन यह हंसी ठिठोली उनके दिल का दर्द भी बयां कर रही थी अथवा उनके दिल में छिपे डर को प्रदर्शित कर रही थी। सीएम मोहन यादव अपने चिर-परिचित अंदाज में कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता सीएम के संबोधन को सुन कर ठहाके भी लगा रहे थे। सीएम के चेहरे की मुस्कान उनके डर को छिपाने का काम कर रही थी। लेकिन कहते हैं कि जो दिल में होता है वही जुवां पर आता है जैसा कि सीएम मोहन यादव की जुवां पर आया है। कहने के लिए यह एक सामान्य दिवाली मिलन था लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा बोले गए शब्द और उसके मायने अलग हैं। प्रदेश का मुखिया जब सार्वजनिक जगह पर ऐसा बयान दे तो उसके मायने निकलना भी आम बात है। 

आखिर क्या कहा सीएम मोहन यादव ने


'आपके लिए उज्जैन-उज्जैन में घूमते थे, अब आपके आशीर्वाद से प्रदेश में घूमना चाहिए कि नहीं घूमना चाहिए? तो थोड़ा लंबा घूमेंगे तो बुरा तो नहीं मानोगे? पक्का? आशीर्वाद देना सबके लिए? कि हम आपके लिए वहीं से भोपाल से काम करेंगे और आप यहाँ से आशीर्वाद देना। ये तो मालूम पड़ा जो मैं वहाँ भोपाल काम करता हूँ ना' मैं घूमता रहूं और आप भारत माता की जय कर दें'


सीएम मोहन यादव द्वारा दिया गया यह बयान बेसक एक मजाक था लेकिन सार्वजनिक जगह पर दिए इस बयान के मायने निकलने शुरु हो गए। कोई और मायने निकाले अथवा नहीं लेकिन विपक्ष में बैठे कांग्रेस के नेता यह बताने लगे हैं कि सीएम को पार्टी से ज्यादा खुद की हार का डर सता रहा है। गौरतलब है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव हारते-हारते ही चुनाव जीते थे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT