Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'रण' की तैयारी में 'गौरव' कैलाश विजयवर्गीय के सियासी साम्राज्य को बड़ी चुनौती देने की तैयारी

अजेय रथ पर सवार मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों बड़े नेताओं को ठिकाने लगाने की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रक्रिया चल पड़ी है। कुछ नेताओं को प्रत्यक्ष तर...

• Nov 13, 2026• 4 min read
'रण' की तैयारी में 'गौरव' कैलाश विजयवर्गीय के सियासी साम्राज्य को बड़ी चुनौती देने की तैयारी

📷 Cover Photo: 'रण' की तैयारी में 'गौरव' कैलाश विजयवर्गीय के सियासी साम्राज

ADVERTISEMENT
Font Size:
अजेय रथ पर सवार मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों बड़े नेताओं को ठिकाने लगाने की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रक्रिया चल पड़ी है। कुछ नेताओं को प्रत्यक्ष तरीके से निपटाया गया है जिसमें पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा,भूपेन्द्र सिंह और गोपाल भार्गव जैसे नेता शामिल हैं। इन बड़े नेताओं की काट भी तैयार करने की कोशिश की जा रही है। दतिया में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री की जगह आशुतोष तिवारी को तैयार करने का प्रयास किया तो वहां पर भाजपा को कामयाबी नहीं मिली लेकिन अब वही तरीका इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय के साथ भी अपनाने की कोशिश हो रही है। इस बदलाव की कहानी इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सभा से शुरु हुई थी जब कार्यक्रम के सफलता का पूरा श्रेय प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को दिया गया था जबकि इंदौर में भाजपा के पास अभी तक कैलाश विजयवर्गीय की तोड़ का कोई नेता नहीं है। लेकिन उसके बाद भी सीएम मोहन यादव इन दिनों गौरव रणदिवे पर काफी मेहरबान हैं। मुखबिर को मिली खबर के मुताबिक गौरव रणदिवे इन दिनों सीएम हाउस में भी काफी पाए जाते हैं। सीएम मोहन यादव उनकी सलाह भी खूब मानते हैं। खबर है कि दिवाली के मौके पर गौरव रणदिवे ने ग्रैंड दिवाली मिलन का आयोजन किया था जिसमें पार्टी के बड़े नेता तो शामिल ही हुए थे साथ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक भी जुटे थे। इस ग्रैंड दिवाली मिलन को गौरव रणदिवे की लांचिंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। क्योंकि अगले चुनाव में कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी दूसरा दायित्व देकर उनकी जगह दूसरे चेहरे को आगे करने की तैयारी में है। ऐसी स्थिति में सीएम के तथाकथित चहेते नेता गौरव रणदिवे को कैलाश विजयवर्गीय की काट के रूप में तैयार करने का एक प्रयास चल रहा है। परिवर्तन प्रक्रिति का नियम है और भाजपा में समय पर पीढ़ी परिवर्तन का दौर भी चलता है। लेकिन जिस गति में पीढ़ी परिवर्तन किया जा रहा है वो खुद भाजपा के लिए ही घातक साबित हो रहा है। वरिष्ठों की जगह नई पीढ़ी को मौका देने में भी कोई हर्ज नहीं लेकिन जिन नेताओं ने पार्टी को फर्ष से अर्ष तक पहुंचाने में अपना जीवन खपा दिया आज उन नेताओं को अपेक्षित कर भाजपा नए चेहरों को आगे करेगी तो उसके कारण पार्टी की समस्याएं बढ़ना सामान्य बात है। दरअसल पीएम मोदी 80 की उम्र पार कर रहे हैं भाजपा उन्हें साल 2029 में भी प्रधानमंत्री बनाने का दावा किया जा रहा है। जो नेता मोदी से उम्र के मामले में छोटे हैं उनके दिल में तो कसक होगी कि मोदी के लिए उम्र का पैमाना अलग और उनके लिए उम्र का पैमाना अलग। अब सवाल इस बात का उठ रहा है कि मोदी खुद को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता कहते हैं। अगर पीढ़ी परिवर्तन करने है तो सबसे पहले उन्हें पद छोड़ना चाहिए तब जाकर 60 प्लस नेताओं पर कैंची चलानी चाहिए लेकिन मोदी के लिए भाजपा में अलग संविधान और अन्य नेताओं के लिए अलग संविधान यह बात हजम नहीं हो रही। भाजपा सरकार के मुखिया भी जिस प्रकार से फैसले ले रहे हैं शायद उन्हें पद में रहने के कारण इस बात का अहसास नहीं हो रहा कि वो खुद भी 60 प्लस हो चुके हैं और उनका भी वक्त गुजरने वाला है। जिन नेताओं को वो आज घर बैठा रहे हैं कल जब मोहन यादव घर बैठेंगे तब उन नेताओं को मोहन यादव क्या जवाब देंगे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT