मध्य प्रदेश
पुलिस को 'आकाश' से आई 'चिट्ठी' इंदौर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का किया अनुरोध
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे का कारोबार किस प्रकार परवान चढ़ रहा है उसकी कहानी पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा पुलिस ...
• Nov 12, 2026• 2 min read

📷 Cover Photo: पुलिस को 'आकाश' से आई 'चिट्ठी' इंदौर में नशे के कारोबार पर अ
ADVERTISEMENT
Font Size:
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नशे का कारोबार किस प्रकार परवान चढ़ रहा है उसकी कहानी पूर्व विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा पुलिस कमिश्नर को लिखी गई चिट्ठी खुद बयां कर रहे है। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नशे के कारोबार को लेकर पुलिस पर सवाल उठाते हुए पत्र लिखा है। विजयवर्गीय द्वारा लिखा गया यह महज एक पत्र नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन के किलाफ खोला गया मोर्चा है। यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि जब कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और उनके बेटे आकाश खुद भी विधायक रह चुके हैं, तो आखिर नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने की नौबत क्यों आई? क्या इंदौर में नशे का कारोबार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है? विपक्ष भी इस मुद्दे पर सरकार और कानून व्यवस्था को घेर सकता है। गौरतलब है कि इंदौर के प्रभारी मंत्री खुद सीएम मोहन यादव हैं और गृह विभाग भी उनके पास है। इस लिए पूर्व विधायक द्वारा पुलिस को लिखा गया यह पत्र चर्चाओं में है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने जब एमपी का दौरा किया था तो उन्होंने भी नशे एमपी से नशा खत्म करने का ऐलान किया था। मतलब साफ है कि एमपी के प्रत्येक जिले में जिस प्रकार से नशे का कारोबार फल-फूल रहा है उसकी जानकारी केन्द्रीय नेतृत्व को भी है यही कारण है कि अमित शाह ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। एमपी में अवैध और जहरीली शराब से कई मौतें भी हो चुकी हैं उसके बाद भी सरकार नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। और उसकी का परिणाम है कि पूर्व विधायक को अपनी ही सरकार में पुलिस को पत्र लिख कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का अनुरोध काया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsLoading comments...
ADVERTISEMENT
Related Top News

*बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कहा 'माफी मांगो नहीं तो किसान के बेटे चुप नहीं रहेंगे'
12/11/2026
एमपी बीजेपी में 22 नवंबर के बाद संगठनात्मक नियुक्तियों की आएगी ‘बाढ़’ बचे हुए निगम-मंडलों की होगी घोषणा
12/11/2026
कोर ग्रुप के नए 'फॉर्मेट' पर काम कर रहा बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व नया 'फॉर्मेट' मिलते ही एमपी में होगा गठन
12/11/2026